Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads leading to Chhath ghats will be repaired, making the journey easier.

Ghaziabad News: छठ घाट तक दुरुस्त होंगी सड़कें, आसान होगी डगर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roads leading to Chhath ghats will be repaired, making the journey easier.
साहिबाबाद। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में अब परेशानी नहीं होगी। नगर निगम ने साहिबाबाद और ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत कराएगा। अब तक 40 से अधिक सड़कों का सर्वे किया गया है। उधर, राजेंद्र नगर स्थित वार्ड-83 के गोल पार्क में वर्षों पुराने छठ घाट के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ घाटों पर पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। ऐसे में खराब सड़कें और जगह-जगह बने गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। एनके चौधरी मुख्य अभियंता निर्माण विभाग ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र में जीटी रोड, लिंक रोड, मोहन नगर रोड, लाजपत नगर रोड, शालीमार गार्डन मेन रोड, भोपुरा रोड, लोनी-भोपुरा रोड, करहेड़ा रोड, पसौंडा रोड और मदन मोहन मालवीय मार्ग समेत प्रमुख मार्गों और उनसे जुड़ी आंतरिक सड़कों पर को मरम्मत के लिए चयन किया है। इसके अलावा राजेंद्र नगर, डीएलएफ कॉलोनी और तुलसी निकेतन के आंतरिक रास्तों को भी दुरुस्त कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

--------
वर्षों पुराने छठ घाट का के कायाकल्प का पार्षद ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर स्थित वार्ड-83 के गोल पार्क में वर्षों पुराने छठ घाट के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान पूर्वांचल कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। नवीनीकरण कार्य शुरू होने पर पूर्वांचल कल्याण समिति के सदस्यों ने पार्षद को फूल-मालाएं पहनाकर आभार जताया। घाट में टाइल्स और अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इस अवसर पर केएन सिंह, संरक्षक राजाराम, महासचिव हर्षित नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानंद, तपेश्वर, शेषराम, देवकीनंदन, अमरेश, प्रमोद सहित पूर्वांचल कल्याण समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed