फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads in Sahibabad Industrial Area to be constructed at a cost of ₹35 crore

उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर: 35 करोड़ से बनेंगी साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें, उद्योगों को मिलेगी गति

Sun, 20 Sep 2026 10:52 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 20 Sep 2026 10:52 PM IST
सार

यूपीसीडा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में 35 करोड़ रुपये से सड़कें व नालियां बनाएगा। इससे उद्यमियों को खराब सड़कों व जलभराव से राहत मिलेगी। काम 31 अक्तूबर तक पूरा होगा।

विज्ञापन
Roads in Sahibabad Industrial Area to be constructed at a cost of ₹35 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में खराब सड़कों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे उद्यमियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क और नाली निर्माण पर यूपीसीडा करीब 35 करोड़ रुपये खर्च करेगा। काम पूरा होने के बाद औद्योगिक इकाइयों में माल की आवाजाही आसान होने के साथ जलभराव की समस्या भी कम होने की उम्मीद है। यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि निर्माण कार्यों के टेंडर फाइनल होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। सभी कार्यों को 31 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

ये कार्य होंगे
इस योजना के तहत कुल 11 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसमें छह किलोमीटर लंबे सौर ऊर्जा मार्ग को चार लेन में नए सिरे से बनाया जाएगा। नोएडा की फर्म को इसका टेंडर आवंटित किया गया है। इसके अलावा लिंक रोड थाने के सामने से कौशांबी मेट्रो तक, लिंक रोड चौकी के सामने से जीटी रोड तक, सीईएल कंपनी के सामने से कौशांबी मोड़ तक और महाराजपुर बीईएल के सामने से गुजरने वाली सड़क की मरम्मत की जाएगी। पुलिस चौकी से रेलवे रोड तक भी सड़क को ठीक किया जाएगा। सड़कों के दोनों ओर नालियों और फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। काम एक-दो दिन में शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर सड़कों से माल की आवाजाही प्रभावित
उद्यमियों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें जर्जर होने के कारण माल की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जगह-जगह गड्ढों और जलभराव से वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सड़क और नाली निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होने के साथ उत्पादन और परिवहन व्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed