फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road to airport will not be common from next month

Ghaziabad News: अगले माह से एयरपोर्ट का रास्ता नहीं होगा आम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Road to airport will not be common from next month
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर आम जनता आवाजाही नहीं कर सकेगी। अगले महीने यह रास्ता बंद कर दिया जाएगा। आवास विकास परिषद मार्ग पर बोर्ड भी लगाएगा। एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे आवास विकास परिषद की अजंतापुरम योजना की जमीन खाली पड़ी है। यहां आसपास के लोग खेलने के लिए आते हैं। कई लोग यहां रील बनाते देखे गए हैं। वहीं, कई लोग एयरपोर्ट रोड पर वाहन चलाना सीखते हैं। इसकी वजह से एयरपोर्ट पहुंचने वाले लोगों को परेशानी होती है। एयरपोर्ट आने वाले यात्री भी कई बार रास्ते में भीड़भाड़ की शिकायत कर चुके हैं। सड़क से गुजरते समय कई बार मोबाइल छिनैती की घटना हो चुकी है। आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राकेश चंद्रा ने बताया कि एयरपोर्ट निदेशक की ओर से लगातार शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में खाली जमीन पर आम रास्ता नहीं होने का बोर्ड लगवाया जाएगा। पुलिस प्रशासन जगह-जगह बैरिकेड लगाकर आम लोगों को मार्ग पर आने से रोकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed