फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road construction company director accused of multi-crore fraud

Ghaziabad News: सड़क निर्माण कंपनी के डायरेक्टर पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road construction company director accused of multi-crore fraud
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एक कंपनी का ठेका दूसरी कंपनी को देने और फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए धमकी भी दी है। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी कविनगर जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरडीसी स्थित आरजी बिल्ड वेल इंजीनियरर्स के सीएमडी अजय चौहान के मुताबिक उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में हाईवे निर्माण का कार्य करती है। अजय चौहान के अनुसार उन्होंने वर्ष 2024 में संदीप मोहन शर्मा मूल निवासी हिम्मतनगर सहारनपुर हाल निवासी वीवीआईपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन को कंपनी में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था। आरोप है कि संदीप शर्मा ने उनकी जानकारी के बिना हाईवे निर्माण का ठेका दूसरी कंपनी को दे दिया। इससे उनकी कंपनी को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे डायरेक्टर ध्रुव के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी कागज बनाए। वह 263 करोड़ का कांट्रेक्ट था। उक्त कंपनी काम अधूरा छोड़कर भाग गई। उक्त कंपनी को करोड़ों रुपये दिए गए थे। इसके अलावा संदीप शर्मा ने कंपनी में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। अजय चौहान ने कविनगर थाने में संदीप मोहन शर्मा, मयंक कुमार अग्रवाल, अनुज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed