{"_id":"6620185e25db37018c05a484","slug":"rld-leader-was-shot-over-money-dispute-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-356102-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रुपये के विवाद में रालोद नेता को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रुपये के विवाद में रालोद नेता को मारी थी गोली
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े रालोद नेता लोकेश चौधरी पर हुए हमले के मामले में पुलिस जांच में पता चला कि रुपये के विवाद में लोकेश पर हमला किया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने रुपये का विवाद है। पुलिस का कहना है कि लोकेश चौधरी से बातचीत करने या बदमाशों के पकड़े जाने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
मंगलवार को प्रारंभिक पूछताछ में लोकेश ने चार बदमाशों के होने की बात कही थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस को दो हमलावरों के बारे में ही जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि लोकेश फाइनेंस का भी काम करते हैं। ऐसे में किसी से रुपये के लेन देन के विवाद की बात सामने आ रही है। हाल में लोकेश का किस-किस से लेन-देन हुआ है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभी बात करने की स्थिति में नहीं लोकेश
लोकेश को बदमाशों ने दो गोलियां मारी थीं। एक गोली कमर में लगी है और एक गोली उनके गुर्दे को चीरती हुई निकल गई थी। लोकेश के भाई अनिल ने बताया कि अभी ऑपरेशन हुआ है, चिकित्सकों ने बातचीत करने से मना किया है। स्वस्थ होने पर घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। एक ऑपरेशन अभी और होना है।
विज्ञापन
यह थी घटना
मंगलवार को राजनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने रालोद नेता लोकेश चौधरी पर पीछे से फायरिंग कर दी थी। हमले में लोकेश को दो गोलियां लगी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। इतने में बदमाश भाग गए। घायल अवस्था में लोकेश ने अपने भाई अनिल को फोन कर कहा कि उन्हें गोली है, जल्दी आ जाओ। अनिल तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अनिल ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।