{"_id":"660b1225156834b98a033376","slug":"rld-candidate-filed-nomination-still-waiting-for-symbol-in-sp-ghaziabad-news-c-30-gbd1003-344655-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रालोद प्रत्याशी ने किया नामांकन, सपा में अभी सिंबल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रालोद प्रत्याशी ने किया नामांकन, सपा में अभी सिंबल का इंतजार
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को सबसे पहला नामांकन रालोद प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान ने किया। वहीं, सपा में अभी सिंबल का इंतजार हो रहा है और सपा से मनोज चौधरी के बाद अमरपाल शर्मा, दो अन्य ने नामांकन फार्म लिया है। इस तरह सपा को लेकर असमंजस बढ़ता जा रहा है और यह माना जा रहा है कि सपा के सिंबल को लेकर मंगलवार को स्थिति साफ हो सकती है।
रालोद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान के नामांकन से पहले सोमवार को भाजपा कार्यालय पर दोनों पार्टियों के सभी पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वह नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट में पहुंचे। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय में दो नामांकन पत्र जमा कराए। इस तरह पहला नामांकन डा. राजकुमार सांगवान का हुआ, जबकि सपा में अभी सिंबल को लेकर खींचतान होती दिख रही है, क्योंकि प्रत्याशी होने का दावा कर रहे मनोज चौधरी व अमरपाल शर्मा में किसी के पास अभी सिंबल नहीं है। सपा की तरफ से पहले ही दिन मनोज चौधरी ने नामांकन फार्म खरीद लिया था तो अब सोमवार को अमरपाल शर्मा, विकास कुमार, विदुर कुमार ने भी सपा के नाम से नामांकन पत्र लिया। सपा का सिंबल मंगलवार को किसी को मिलेगा, यह तय होगा। वहीं बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल बुधवार को नामांकन करेंगे।
-अभी तक 28 लोगों ने लिए नामांकन पत्र
यहां सोमवार को दस अन्य लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं। इस तरह अभी तक 28 लोगों ने नामांकन पत्र ले लिए हैं, जिनमें से केवल एक ने नामांकन कराया है। यहां सोमवार को सपा के नाम से तीन नामांकन पत्र लिए गए तो आजाद अधिकार सेना से मुकेश शर्मा, एआईएमआईएम से फिरदौस, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से नरेंद्र कुमार और सुखबीर, सुभाष, नाजिम, रूबी कश्यप ने निर्दलीय नामांकन फार्म लिया।
विज्ञापन
-नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के सामने भीड़ जुटी, पुलिस ने दौड़ाया
रालोद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान जब नामांकन करने कलक्ट्रेट में गए तो वहां मुख्य द्वार पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। वह कलक्ट्रेट की तरफ जाने लगे और मुख्य द्वार के आगे ही खड़े हो गए। इस पर अधिकारियों ने आपत्तियां जताईं तो पुलिस कर्मियों ने उनको वहां से पीछे हटाया।
-पुलिस बल रहा तैनात, कंट्रोल रूम से हुई निगरानी
कलक्ट्रेट में नामांकन को लेकर सोमवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन फार्म जमा करने के साथ ही लेने आने वालों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के सहारे निगरानी की गई।