फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rising Heat Causes Decline in Milk Production of Dairy Animals; Livestock Farmers Distressed

Ghaziabad News: गर्मी बढ़ने से दुधारू पशुओं का उत्पादन घटा, पशुपालक परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rising Heat Causes Decline in Milk Production of Dairy Animals; Livestock Farmers Distressed
गाजियाबाद। बढ़ती गर्मी का असर दुधारू पशुओं पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण पशुओं का दूध उत्पादन तेजी से घट रहा है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पशुओं की उचित देखभाल नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन



आदर्श नगर निवासी पशुपालक पुनीत त्यागी ने बताया कि उनकी गाय पहले प्रतिदिन करीब 10 लीटर दूध दे रही थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से यह मात्रा घटकर सात लीटर से भी कम रह गई है। उनका कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते गाय सुस्त हो गई हैं। उनका खानपान भी प्रभावित हुआ है। पुनीत का कहना है कि दो बार नहलाने और पंखा चलाने के बावजूद दोपहर के समय गाय हांफती रहती हैं।
विज्ञापन


जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय ने बताया कि मध्य मार्च के बाद से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर दुधारू पशुओं की उत्पादकता पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि जिले में औसतन दूध उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की जा रही है। इसका मुख्य कारण लू और अधिक गर्मी है। इससे पशुओं की शारीरिक क्रियाएं प्रभावित हो रही हैं और वे पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से करें बचाव

पशु चिकित्सक डॉ. प्रीतपाल ने पशुपालकों को सलाह दी है कि पशुओं को खुले में बांधने से बचें, क्योंकि तेज धूप और लू से उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है। पशुओं के लिए छांव की उचित व्यवस्था करें। सुबह-शाम उन्हें ठंडे पानी से नहलाएं, ताकि उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे। उन्होंने यह भी बताया कि पशुओं को हरा चारा देना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह उनके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके अलावा हर दो घंटे के अंतराल पर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed