फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rising crime police cordon BJP

बढ़ते अपराध पर भाजपा ने घेरा थाना

Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rising crime police cordon BJP
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपाइयों ने सिहानी गेट थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। यूपी सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता यूपी सरकार केखिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में सिहानी गेट थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में लगातार अराजकता, लूट, हत्या, भ्रष्टाचार, थानों में ठेकेदारी और रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि खुद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अपने बयान में कर चुके हैं। अब यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता को अपराध-गुंडई से निजात दिलाएगी। गाजियाबाद में भी क्राइम से बुरा हाल है। पुलिस-प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले शहर का व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई औद्योगिक प्रतिष्ठान पलायन कर चुके हैं। भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

इसी सपा सरकार में मथुरा की धरती को लहूलुहान कराया और अब कैराना में हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हैं। लिहाजा उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए, ताकि जनता को न्याय मिल सके।


उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक हर रोज एक थाने में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा। दोपहर एक बजे धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक सुनील शर्मा, ब्रजपाल तेवतिया, अमर दत्त शर्मा, अतुल गर्ग, राकेश त्यागी काकड़ा, राजेश त्यागी, राजीव अग्रवाल, राजा वर्मा, विजय मोहन, बालेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed