फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rishi disguised as Varun was caught giving exam after being overage In Ghaziabad

वर्दी की चाहत में बदला नाम: उम्र ज्यादा होने पर ऋषि से बना वरुण, गाजियाबाद में परीक्षा देता हुए दबोचा

Sat, 31 Aug 2024 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 31 Aug 2024 10:11 PM IST
सार

गाजियाबाद में उम्र ज्यादा होने पर ऋषि से बना वरुण परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। 2012 में सीबीएसई से 10वीं की परीक्षा पास कर चुका है। दूसरी मार्कशीट 2021 की बिहार बोर्ड की मिली।

विज्ञापन
Rishi disguised as Varun was caught giving exam after being overage In Ghaziabad
पकड़ा गया मुन्नाभाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को आखिरी दिन नंदग्राम क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही परीक्षा में दूसरी वाली में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस परीक्षा देता हुआ पाया गया। लखनऊ से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केन्द्र व्यवस्थापक जय सिंह यादव ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ऋषि रंजन बिहार के बांका का रहने वाला है। शनिवार को नंदग्राम क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर वह वरुण ठाकुर बनकर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


लखनऊ से उसके दस्तावेजों के मिलान न होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की। उसके मोबाइल से एक ही नंबर के दो आधार कार्ड अलग-अलग नाम से मिले और एक मार्कशीट 2012 की सीबीएसई की और दूसरी मार्कशीट 2021 की बिहार बोर्ड की मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट में उसका नाम ऋषि रंजन है जबकि बिहार बोर्ड की मार्कशीट में उसका नाम वरुण ठाकुर मिला और पिता व मां के नाम एक जैसे मिले।

वही इसका एक आधार कार्ड ऋषि रंजन और दूसरा आधार कार्ड वरुण ठाकुर नाम से मिले। दोनों आधार कार्ड के क्रमांक एक थे। डीसीपी ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed