फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ringing from west UP industries 'shots'

पश्चिम के उद्योगों से बज रही यूपी की ‘तूती’

Mon, 27 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ringing from west UP industries 'shots'
उद्योग - फोटो : Demo Pic.

यूपी की कायाकल्प के लिए वेस्ट यूपी का योगदान टॉप पर है। उद्योगों की टॉप-10 सूची में अकेले वेस्ट यूपी के ही सात जिले शामिल हैं। खास बात यह है कि मेरठ मंडल के तीन जिले इस सूची में शामिल हैं। बरेली इस सूची में पहले और गाजियाबाद दसवें नंबर पर है। केंद्र सरकार द्वारा जारी 2012-13 की आर्थिक गणना की सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक पांच वर्षों में भारत सरकार आर्थिक गणना की रिपोर्ट प्रकाशित करती है। पांचवीं आर्थिक गणना वर्ष 2012-2013 की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट अब जारी हुई है। उद्योगों की संख्या के आधार पर की गई आर्थिक गणना में गाजियाबाद दसवें स्थान पर है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रदेश के टॉप टेन जिलों में मेरठ मंडल के तीन जनपद शामिल हैं। सबसे ज्यादा और सबसे कम वृद्धि करने में भी मेरठ मंडल के ही दो जनपद शामिल हैं। सबसे ज्यादा उद्योगों का विकास जहां बुलंदशहर में हुआ है, वहीं सबसे कम विकास बागपत में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में सर्वाधिक उद्यम वाले 10 जनपद
जनपद                   उद्योगों की संख्या
बरेली                     262040

बुलंदशहर                260190
मेरठ                      251071

मुरादाबाद                 242341
लखनऊ                  231905

अलीगढ़                 226023
इलाहाबाद               223591

आगरा                   218583
बदायूं                    217243

गाजियाबाद              201623

बुलंदशहर में बढ़ा सबसे ज्यादा बिजनेस
पांचवीं आर्थिक गणना में पिछले गणना के मुकाबले जिन जिलों में सबसे ज्यादा बिजनेस बढ़ा, उनमें बुलंदशहर अव्वल है। इसके साथ ही इटावा, ज्योतिबा फूलेनगर, बरेली, कांशीराम नगर, मुरादाबाद, आगरा, मैनपुरी, संत कबीर नगर और कौशांबी भी शामिल है।

कभी कहलाता था औद्योगिक जिला, अब क्राइम कैपिटल
करीब तीन दशक पहले तक गाजियाबाद की पहचान औद्योगिक जिले के रूप में होती थी। मशीनरी उद्योग और डीजल इंजन के मामले में गाजियाबाद की पहचान देश भर में थी। खुद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी गाजियाबाद में बने पहले डीजल इंजन को देखने आए थे।


90 के दशक के बाद गाजियाबाद में उद्योगों का पलायन तेजी से हुआ। इसके लिए कभी सरकारी नीतियां तो कभी लगातार बढ़ता क्राइम ग्राफ जिम्मेदार रहा। इसी कारण गाजियाबाद को ‘क्राइम कैपिटल’ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed