फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rewa Express broke the signal, the driver under scrutiny

रीवा एक्सप्रेस ने सिग्नल तोड़ा, ड्राइवर जांच के घेरे में

Sun, 25 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rewa Express broke the signal, the driver under scrutiny
train - फोटो : File Photo
आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस सिग्नल ओवरशूट कर आगे बढ़ी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। इस मामले में रेलवे के सीनियर अफसरों ने ट्रेन के दोनों ड्राइवरों का परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ड्राइवरों पर गाज गिर सकती है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


मामला गुरुवार देर रात करीब 11 बजे का है। आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस साहिबाबाद स्टेशन के पास सिग्नल को तोड़कर आगे बढ़ गई। सिग्नल से आगे निकलकर ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया, लेकिन सिग्नल ओवरशूट करने का मामला तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। सूत्रों के मुताबिक सिग्नल ओवरशूट करने के मामले की जानकारी मिलने पर दिल्ली के रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के ड्राइवर और असिस्टेंट ड्राइवर से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दोनों ड्राइवरों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। माना जा रहा है कि सिग्नल ओवरशूट की वजह कोहरा भी हो सकता है। घटना की वजह से ट्रेन करीब डेढ़ घंटा साहिबाबाद में खड़ी रही। जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। उधर, रेलवे अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed