{"_id":"68cefe8e0ca4ec59920d71ab","slug":"revised-extortionist-carrying-a-reward-of-rs-50000-killed-in-encounter-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-725715-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाला 50 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाला 50 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
मुठभेड़ में ढेर हुआ बलराम ठाकुर। फाइल फोटो
गाजियाबाद। कारोबारियों को कॉल कर खुद को अनिल दुजाना का गुरु बताकर रंगदारी मांगने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बलराम ठाकुर को स्वॉट और वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया। इसमे एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी अनिल राजपूत की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह मुठभेड़ शनिवार रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार बलराम पर 34 आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 17 सितंबर की रात को बलराम यादव ने मदन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के मालिक ब्रह्मपाल यादव को फोन कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके तीन मिनट बाद ही लोहा कारोबारी अभिषेक गोयल से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी। देर शाम स्वॉट टीम ने बलराम यादव को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। सूचना पर मुठभेड़ स्थल पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ पहुंचे और टीम से जानकारी ली। बता दें, वर्ष 2024 में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अनिल दुजाना को भी ढेर किया था।
पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे सूचना मिली कि डासना रघुनाथपुर रोड पर पैरीफेरल अंडरपास के निकट कच्चे रास्ते पर एक ग्रे कलर की बलेनो कार में बदमाश रंगदारी वसूलने के लिए खड़ा है। क्राइम ब्रांच और वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह भी उनके साथ थे। पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाश ने टीम पर फायर कर दिए। इसमें एडीसीपी, स्वॉट प्रभारी को गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल बाल बच गए। वहीं बदमाश की गोली हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, वरुण और विशाल राठी बदमाश की गोल गोली से घायल हो गए। जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल लेकर जहां गया, जहां उसकी मौत हो गई। बदमाश की पहचान बलराम ठाकुर पुत्र श्याम सिंह निवासी मोहल्ला रोगन ग्राम थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई।
ट्रांपोर्टर का बनाया दुजाना में बंधक, रंगदारी लेकर छोड़ा
पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि जुलाई 2025 में मसूरी क्षेत्र एक ट्रांसपोर्टर से बलराम ठाकुर ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर बलराम और इसके साथियों ने ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर लिया। ट्रांसपोर्टर को दुजाना गांव में बंधक बनाकर रखा गया। दो दिन बाद दो लाख रुपये और 15 तौला सोना लेकर ट्रांसपोर्टर को मुक्त किया गया। इसके साथ ही मिष्ठान भंडार संचालक और लोहा कारोबारी से रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
बुलेट प्रूफ जैकेट पहनता था कुख्यात
बलराम ठाकुर की कार से बुलेट प्रूफ जैकेट, एक मेड इन चाइना पिस्टल, एक इंग्लिश रिवाल्वर, एक पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और 10 हजार 350 रुपये बरामद किए गए हैं। जे. रविंदर गौड ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई सम्पत्ति की जांच भी की जा रही है।