फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired engineer the theft of millions of home

रिटायर्ड इंजीनियर के घर में लाखों की चोरी

Tue, 27 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Retired engineer the theft of millions of home
chori - फोटो : amar ujala

सेक्टर-4 में करीब एक सप्ताह पहले आलमारी का लॉक ठीक करने आए दो युवकों ने रिटायर्ड इंजीनियर की आंखों के सामने लॉकर से लाखों की ज्वैलरी उड़ा ली। रविवार को एक समारोह में जाने के लिए इंजीनियर की पत्नी ने आलमारी का लॉकर खोला तो वारदात का पता चला।

विज्ञापन


दोनों चोर साइकिल पर जाते इलाके पार्षद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।  वैशाली सेक्टर-4 के मकान संख्या-451 में टेक्सटाइल कंपनी से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर नरेंद्र शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बीती 19 सितंबर को कालोनी में आए दो युवकों को उन्होंने घर की आलमारी का लॉक ठीक करने बुलाया था।
विज्ञापन


लॉक ठीक करने के दौरान युवकों ने आलमारी की चाभी मांगी, तो पत्नी ने उन्हें चाभियों का गुच्छा दे दिया। रिटायर्ड इंजीनियर वहीं बैठे रहे और युवक लॉक ठीक करते रहे। लॉक ठीक कर युवक चले गए। रविवार को रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी को एक समारोह में जाना था तो उन्होंने लॉकर खोल कर देखा। अंदर का नजारा देख वे दंग रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकर में रखी ज्वैलरी गायब थी। तब चीफ इंजीनियर को याद आया कि दोनों युवकों ने लॉक ठीक करने के दौरान यह चोरी की। उन्हाेंने बताया कि चोर लॉकर से कंगन, झुमके, कुंडल और अन्य सामान सहित करीब दो लाख की ज्वैलरी उड़ा ले गए हैं।  एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरों की तलाश की जा रही है।


 मीडियाकर्मी के घर में भी हुई थी चोरी            
श्याम पार्क निवासी मीडियाकर्मी शक्ति सिंह के घर भी करीब दो साल पहले लॉक ठीक करने आए चोरों ने करीब छह लाख की चोरी को अंजाम दिया था। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि लॉक ठीक करने वालों से सावधान रहें। जो चाभी बनवानी है उसके अलावा कोई और चाभी न दें। घर में किसी के दाखिल होने से पहले आसपास के लोगों को साथ रखें।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed