फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired engineer of thermal power plant duped of Rs 40.51 lakh

Ghaziabad News: थर्मल पावर प्लांट के सेवानिवृत्त इंजीनियर से 40.51 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Retired engineer of thermal power plant duped of Rs 40.51 lakh
गाजियाबाद। टेलीग्राम पर रिव्यू का टास्क पूरा करके मोटी कमाई होने के लालच में थर्मल पावर प्लांट के सेवानिवृत्त इंजीनियर ने 40.51 लाख रुपये गवां दिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

अहिंसा खंड, इंदिरापुरम निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वह थर्मल पावर प्लांट में मैकेनिकल डिपार्टमेंट से सेवानिवृत इंजीनियर हैं। उनके पास 26 जनवरी 2025 को टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। बात करने वाली महिला ने अपना नाम जान्हवी सत्या बताया। कहा कि वह एक रिव्यू कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी रिव्यू का टास्क पूरा कराकर लोगों को घर बैठे कमाई कराने के अवसर प्रदान करती है। उसकी बातों में आकर उन्होंने शुरुआत में 10 हजार और फिर 18 हजार रुपये दिए गए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद उनको 30 फीसदी मुनाफे के साथ रकम लौटा दी गई। इससे उनका विश्वास बढ़ गया और उन्होंने एक लाख रुपये दिए गए खाते में जमा कर दिए। महिला ने उनको अपनी बातों में उलझा लिया। उसने और रकम जमा करने को कहा। जो एप उनको डाउनलोड कराया गया था। उसमें पैसा बढ़ा दिख रहा था, लेकिन वह उसको निकाल नहीं पा रहे थे। एक बार उनको हल्का सा संदेह भी हुआ लेकिन जैसे ही वह संदेह जैसी बात करते तो महिला दूसरे लोगों से उनकी बात कराकर उनको संतुष्ट कर देते। वह उनको पूरा विश्वास दिला रहे थे कि वह अपना पैसा सुरक्षित जगह लगा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने 25 खातों में 25 बार में 40.51 लाख रुपये जमा कर दिए। वह उनसे और पैसा जमा करने को कह रहे थे, लेकिन उनके पास और पैसे का प्रबंध नहीं था। जब साइबर ठगों को लगा कि और पैसा उनको मिलने वाला नहीं है तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उनको ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जिन खाता नंबरों में पैसा ट्रांसफर हुआ है उनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

निवेश के नाम पर 3.47 लाख की ठगी
गाजियाबाद। निवेश करने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक को 3.47 लाख की चपत लगा दी। इस मामले में युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राजनगर निवासी भारत शर्मा ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। जिसमें निवेश करके कई गुना मुनाफा होने की बात लिखी थी। साइबर ठग ने उनसे कहा कि उनको रोजाना चार, पांच हजार तक की आमदनी हो सकती है। इसके बाद वह उनकी बातों में आ गए और उन्होंने दिए गए खाते में शुरूआत में 50 हजार जमा कर दिए। इसके बदले उनको छह हजार का मुनाफा दिखने लगा। इसके बाद उनका लालच और बढ़ गया। उन्होंने कुल 3.47 लाख दिए गए अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। इसके बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनको फ्रीज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed