{"_id":"57756a3d4f1c1b454879b69a","slug":"retired-army-officer-s-house-stealing-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सूबेदार के घर 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सूबेदार के घर 10 लाख की चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूकना इलाके में रिटायर्ड सूबेदार के घर नशीला स्प्रे कर 10 लाख के जेवर-नगदी चोरी कर लिए गए। सिहानी गेट पुलिस पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रिटायर्ड सूबेदार लेखराज सिंह परिवार के साथ घूकना गली नंबर आठ में चार मंजिला मकान में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात पहली मंजिल पर कोई नहीं था, मेन गेट पर ताला लगा था। दूसरी मंजिल पर उनकी बेटियां उपासना और सोनिया और बेटा शानू सो रहे थे। तीसरी मंजिल पर वह और उनकी पत्नी उर्मिला सोए थे, जबकि चौथी मंजिल की छत पर उनका बेटा नमित और उसकी पत्नी राखी सो रहे थे।
बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार जगा तो दंग रह गया। चोरों ने उनका घर खंगाला रखा था। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और उनमें से करीब 35 तोले सोने और एक किलो चांदी के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये गायब थे। लेखराज ने बताया कि उन्होंने बेटियों की शादी के लिए गहने बनवाकर रखे थे।
विज्ञापन
घटनास्थल देखने से लग रहा है कि चोर पड़ोस वाले चार मंजिला मकान की छत से घर में घुसे होंगे, क्योंकि मेन गेट का ताला नहीं टूटा है। पुलिस और परिवार का मानना है कि चोरों ने पहले नशीला स्प्रे कर घर के सभी सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर ज्वैलरी और नगदी चुराई। सूबेदार ने सिहानी चुंगी चौकी में तहरीर दी है।