{"_id":"57e7ef5e4f1c1bdb05573b3c","slug":"result-these-kanplit-have-today-to-the-university-campus-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट इनकंपलीट, तो आज विवि नोएडा कैंपस जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट इनकंपलीट, तो आज विवि नोएडा कैंपस जाएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों का अधूरा और रुका हुआ रिजल्ट अब ठीक हो सकेगा। विवि से जुड़े गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के करीब 20 संस्थानों के सैकड़ों स्टूडेंट्स का रिजल्ट कॉलेजों की लापरवाही और तकनीकी कारणों से रुक गया था।
विज्ञापन
अब उसे ठीक करने के लिए विवि के नोएडा परिसर में 26 और 27 सितंबर को विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में इनकंपलीट रिजल्ट, अंकतालिकाओं और डिग्रियों से जुड़े मामलों का समाधान किया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेजों से स्टूडेंट्स के विभिन्न दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विवि केपरीक्षा नियंत्रक प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि 26 सितंबर को गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के कोड नंबर 19, 27, 28, 29, 30, 36, 37, 38, 39 और 170 वाले कॉलेजों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
फिर 27 सितंबर को कोड नंबर 32, 33, 35, 90, 91, 96, 114, 115, 143 और 161 वाले संस्थानों की शिविर में दिक्कतें दूर की जाएंगी। बता दें कि कई इंजीनियरिंग कॉलेजों की ओर से स्टूडेंट्स के इंटरनल मार्क्स नहीं भेजने के साथ कई तकनीकी समस्याओं केचलते सैकड़ों स्टूडेंट्स का रिजल्ट रुक गया था।
इसमें वेस्टर्न यूपी के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के संस्थानों की संख्या अधिक थी। रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स के कॉलेजों और विवि के चक्कर काटने को गंभीरता से लेते हुए विवि ने समस्याओं को दूर करने के लिए नोएडा कैंपस में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया।