फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Restaurant businessman commits suicide by jumping from the ninth floor of the society

Ghaziabad News: सोसायटी की नौवीं मंजिल से कूद रेस्तरां कारोबारी ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Restaurant businessman commits suicide by jumping from the ninth floor of the society
कौशांबी। नंदनी मेट्रो सुईट सोसायटी के नौंवे तल पर स्थित फ्लैट नंबर 902 निवासी रेस्टोरेंट कारोबारी अजय गुप्ता (50) ने अपने ही फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा सोमवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। उस समय घर में उनका बड़ा बेटा ओम गुप्ता और नौकर थे।
विज्ञापन

नीचे गिरने की आवाज सुनकर दौड़े युवक ने उन्हें उठाया और परिजनों को बुलाया। कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कारोबारी अजय गुप्ता फ्लैट में पत्नी शिवानी गुप्ता, बड़े बेटे ओम और छोटे बेटे मनन के साथ रह रहे थे। इंदिरापुरम के हैबिटेट सेंटर में एक व नोएडा में उनके दो रेस्टोरेंट संचालित हैं। सोमवार को उनकी पत्नी शिवानी सोसायटी में नीचे टहल रही थीं। वहीं छोटा बेटा रिश्तेदारी में गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे अजय गुप्ता फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गए।
विज्ञापन

नीचे मौजूद एक युवक ने तुरंत उन्हें उठाया और परिजनों को सूचना दी। कारोबारी मुंह के बल नीचे गिरे थे। एसीपी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांंच में सामने आया है कि अजय गुप्ता का करीब 15 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही किसी तरह के विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहे थे कारोबारी : एसीपी ने बताया कि जब पुलिस ने उनके परिजनों से पूछताछ की तब पता चला कि कारोबारी डिप्रेशन के शिकार थे। लंबे समय से उनका इलाज तो चल ही रहा था साथ ही जून 2024 में उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed