{"_id":"645bf0335d813d8c5802a2d6","slug":"resolution-first-voting-then-refreshments-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-103373-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प : पहले मतदान फिर जलपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प : पहले मतदान फिर जलपान
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर भागीदार बनने के लिए सोसायटियों और शिक्षण संस्थानों में बुधवार को मतदाताओं ने संकल्प लिया। अमर उजाला के जागो वोटर जागो अभियान के तहत लोगों ने सही प्रत्याशियों को चुनने का संकल्प लिया। मतदान आज है।
अमर उजाला की टीम बुधवार को राजनगर एक्सटेंशन की गौर कैस्केड सोसायटी पहुंची। यहां सोसायटी के करीब 100 लोगों ने शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। सोसायटी में सात सौ से अधिक मतदाता हैं। यहां एओए पदाधिकारी डॉ. अनुज राठी, विक्रांत शर्मा, विजय राणा, ज्योति यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। रिवर हाइट्स सोसायटी में संदीप गुप्ता, संजय त्यागी, प्रिंस समेत सोसायटी के लोगों ने शपथ लिया। मुरादनगर स्थित एचआरआईटी संस्थान में प्राध्यापकों और छात्रों ने पहले मतदान फिर जलपान की शपथ ली। शपथ लेने वालों में डॉ. निर्देश अग्रवाल, राजकमल तेवतिया, सचिन कौशिक समेत काफी संख्या में प्राध्यापक और छात्र मौजूद रहे। सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने मतदान की शपथ ली। अधिवक्ताओं में राकेश त्यागी काकड़ा, सुंदर त्यागी, हिमांशु त्यागी, पुलकित शर्मा, सुमित शर्मा, अखिल चौधरी, फरजान, ओम वर्मा, अजहर सैफी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
-
मतदान कर मजबूत करें लोकतंत्र
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करें। सबसे पहले वोट दें इसके बाद दूसरा काम करें।
अपने अधिकारों का करें प्रयोग
वोट देना मतदाताओं का अधिकार है। अधिकारों का सभी मतदाता खुलकर प्रयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सही चुनाव करें। किसी के दबाव में आने या किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए डालें वोट
नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने लोगों से अपील की है कि शहर के विकास के लिए सभी मतदाता वोट जरूर करें। सही चुनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।