फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents to shape their own society

रेजिडेंट्स खुद ही संवार रहे अपनी सोसायटी

Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Residents to shape their own society
society - फोटो : bbc
बिल्डर से धोखा मिलने के बाद अब क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की फोस्टर हाईट्स सोसायटी के रेजिडेंट्स खुद ही अपनी सोसायटी को संवारने में लगे हैं। इसके लिए रेजिडेंट्स अब तक करीब एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च चुके हैं। सोसायटी में पार्किंग, पार्क, झूले, बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं जुटाई हैं।
विज्ञापन


फोस्टर हाईट्स सोसायटी के बिल्डर सचिन दत्ता व उनकी कंपनी फोस्टर हाईट्स सोसायटी में अधूरा कार्य छोड़कर भाग चुकी है। रेजिडेंट्स ने इसके विरोध में विजयनगर थाने में एफआईआर तक दर्ज कराई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


रेजिडेंट्स का आरोप है कि जीवन भर की कमाई देने के बाद भी उन्हें अपना आशियाना नहीं मिला। बिल्डर ने जब फ्लैट्स पर पजेशन दिया उस वक्त जो सुविधाएं देने का वायदा किया गया वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। बिल्डर भाग चुका है। सोसायटी की आरडब्लूए के उपाध्यक्ष पीके शर्मा ने बताया कि सुविधाओं के लिए रेजिडेंट्स ने खुद पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के 100 फ्लैट्स में फैमिली रहती है। सभी लोगों ने चंदा करके धनराशि एकत्र की। पहले 50 लाख रुपये में बिजली का कनेक्शन लिया। इसके बाद बच्चों व बुजुर्गों के लिए पार्क की व्यवस्था की।


गाड़ियों के लिए पार्किंग, ग्रीन बेल्ट बनाई, डी-हाईड्रेंट समेत अग्निशमन यंत्र लगवाए। इन सब कार्य में करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए। अभी बेसमेंट की फैनशिंग का कार्य किया जाना है। ताकि बरसात में बेसमेंट में पानी न भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed