फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents outraged over delay in AOA elections; submit memorandum to Deputy Registrar.

Ghaziabad News: एओए चुनाव में देरी पर भड़के निवासी, उप निबंधक को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Residents outraged over delay in AOA elections; submit memorandum to Deputy Registrar.

विज्ञापन
मुरादनगर। लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव में देरी को लेकर निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। बुधवार को सोसायटी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने उप निबंधक (फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स) निखिलेश राजन को ज्ञापन सौंपकर चुनाव की तारीखें और निर्वाचन कार्यक्रम जल्द जारी करने की मांग की।
निवासियों ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय ने 12 अगस्त को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में नोटिस जारी किया था। इसके बाद 17 अगस्त से पांच सितंबर तक मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। बाद में इसकी समयसीमा बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई। इसके बावजूद अब तक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इससे सोसायटी के निवासियों में असमंजस और नाराजगी है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि चुनाव में देरी से सोसायटी के प्रबंधन, रखरखाव और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ निर्वाचन की पूरी समयसारिणी लिखित रूप में जारी की जाए। साथ ही मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति स्पष्ट कर उसे सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप कर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कराने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उप निबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में विशाल कुमार त्यागी, पुष्कर त्यागी, अनिरुद्ध शर्मा, पुष्प शर्मा, राहुल त्यागी, जीवितेश कुमार, संजय त्यागी, सचिन त्यागी, विनोद त्यागी, वीरेंद्र चौधरी, आयुषी त्यागी, आंचल त्यागी, काजल शर्मा, भारती सिंह, श्वेता सक्सेना, अनुपम वर्मा, ज्योति भारद्वाज और दिव्या त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed