फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of the area received a New Year's gift; the Modinagar-Hapur road will be widened.

Ghaziabad News: क्षेत्रवासियों को मिली नए वर्ष की सौगात, मोदीनगर-हापुड़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Residents of the area received a New Year's gift; the Modinagar-Hapur road will be widened.
मोदीनगर। क्षेत्रवासियों को नए वर्ष की सौगात मिली है। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग का राज चौराहा से लेकर गांव किल्हाैड़ा तक 10 मीटर चाैड़ीकरण होगा। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। बागपत मोदीनगर लोकसभा के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मोदीनगर-हापुड़ मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था। हापुड़ मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी कर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। चौड़ीकरण की मंजूरी के साथ ही निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के तौर पर 3 करोड़ 79 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई। सांसद ने बताया कि राज चौराहा से लेकर गांव किल्हौड़ा तक यानी जनपद हापुड़ की सीमा तक मार्ग का 12.37 किलोमीटर चौड़ीकरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि 10 मीटर मार्ग चौड़ीकरण के अलावा सड़क के दोनों और एक-एक मीटर का फुटपाथ भी बनेगा। सांसद ने इसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं तथा हाल ही में मुख्यमंत्री ने बागपत लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी है। सांसद का कहना है कि उनका प्रयास है की क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हाे सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed