फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents announce their demands, will surround the council office today

Ghaziabad News: मांगों को लेकर रेजिडेंट्स का ऐलान, आज परिषद कार्यालय का करेंगे घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Residents announce their demands, will surround the council office today
फोटो-
विज्ञापन

गाजियाबाद। गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए की ओर से आयोजित बैठक में रेजिडेंट्स ने मंगलवार को आवास विकास परिषद वसुंधरा कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। बैठक में सोसाइटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और परिषद अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब न मिलने पर आक्रोश जताया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अवनीश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी से जुड़ी प्रमुख 10 मांगों को लेकर लगातार वार्ता के बावजूद परिषद के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। इसी कारण रेजिडेंट्स को विरोध का रास्ता अपनाने का निर्णय लेना पड़ा है। विद्युत समिति सदस्य कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि आवास विकास परिषद सिद्धार्थ विहार में बिना सब स्टेशन बनाए गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट को यूपीपीसीएल को हैंडओवर देने की तैयारी कर रहा था। हालांकि यूपीपीसीएल ने बिना सब स्टेशन हैंडओवर लेने से साफ इनकार कर दिया है। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि भवन रिपेयर, लिफ्ट रखरखाव, सोलर प्लांट, भवन रिपेंट सहित 10 प्रमुख मांगों को लेकर रेजिडेंट्स लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आवास विकास परिषद को लगातार घेरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed