{"_id":"66e3375fc3d644d4050854f4","slug":"reports-are-available-in-government-hospital-in-four-to-five-days-ghaziabad-news-c-30-noi1096-464706-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सरकारी अस्पताल में चार से पांच दिन में मिल रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सरकारी अस्पताल में चार से पांच दिन में मिल रही रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पताल में खून संबंधित जांच कराने पर चार से पांच दिन में रिपोर्ट मिल रही हैं। जबकि निजी अस्पताल या लैब में जांच कराने पर छह से सात हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीज सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट के लिए चक्कर काटने में परेशान हैं तो निजी लैब में जेब ढीली होने पर दुखी हो रहे हैं।
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना ढाई से तीन हजार मरीजों की वायरल, टायफाइड, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की पुष्टि के लिए खून की जांच कराई जा रही है। मशीनों से जांच की क्षमता एक से डेढ़ हजार सैंपल की है। सैंपल अधिक होने पर स्टाफ को भी शाम चार बजे के बजाय रात नौ बजे तक रुककर जांच करनी पड़ रही है। सैंपल की संख्या अधिक होने पर दूसरे दिन लगाए जा रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि मरीजों को दूसरे दिन रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाए, जिससे कि उन्हें इलाज में परेशानी न होने पाए, लेकिन कई बार रिपोर्ट अधिक होने पर तीसरे दिन दी जा रही है।
निजी लैब में तीन से पांच हजार रुपये खर्च
सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने और भीड़ से बचने के लिए बड़ी संख्या में मरीज निजी लैब में भी जांच करा रहे हैं। इसके लिए उन्हें तीन से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। बड़ी पैथोलॉजी लैब में टायफाइड जांच के लिए 450 रुपये और डेंगू के लिए 600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही अगर शरीर में संक्रमण और अन्य बीमारियों की जांच कराना चाहें तो उन्हें पांच से छह हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में चार दिन भी नहीं मिली पूरी रिपोर्ट
विजयनगर से जांच रिपोर्ट लेने आईं सुरेखा ने बताया कि उन्हें बुखार हो रहा था। सोमवार को खून की जांच कराई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को भी पूरी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। अब शुक्रवार को भी रिपोर्ट लेने के लिए आना पड़ेगा।
7,700 रुपये में हुई जांच, पांच दिन बाद मिलेगी रिपोर्ट
अधिवक्ता सिंधु प्रभा झा ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू सहित कई जांच डॉक्टर ने लिखी थी। आरडीसी स्थित एक लैब में जांच कराई थी। 7,700 रुपये जांच कराने के लिए लिया। बताया है कि कुछ रिपोर्ट दो दिन में आएगी जबकि कुछ रिपोर्ट पांच से सात दिन में आएगी।
कंप्लीट ब्लड काउंट सीबीसी 350 - 500
लिपिड प्रोफाइल टेस्ट 960 - 1150
थायराइड प्रोफाइल 550 - 950
ब्लड शुगर सहित अन्य जांच 1300 - 1500
विटामिन डी - 950 - 1550
किडनी पैनल - 700 - 850
रिएक्टिव प्रोटीन - 200 - 440
चिकनगुनिया, मलेरिया, डेंगू - 950 - 1250
विटामिन डी, थायराइड सहित पैकेज - 5000 - 7000
मलेरिया विडाल, डेंगू, एसजीओटी सहित अन्य संक्रमण - 1750 - 1900