फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against land mafia Sudhir Goyal for fraud of Rs 10 lakh

Ghaziabad News: भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ 10 लाख की धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Report filed against land mafia Sudhir Goyal for fraud of Rs 10 lakh
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राधिका एंक्लेव निवासी कॉलोनाइजर सुधीर गोयल की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। बीते दिनों उसके जेल जाने के बाद एक बार फिर उसके खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में अनूपशहर रोड निवासी वेदप्रकाश शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी अनूपशहर बस स्टैंड के पास सीमेंट की एक फर्म है। उक्त फर्म से राधिका एंकलेव निवासी सुधीर कुमार गोयल द्वारा सामान खरीदा जाता था। फर्म का सुधीर कुमार गोयल पर 10 लाख रुपये बकाया है। रुपयों का तकादा करने पर आरोपी सुधीर कुमार गोयल द्वारा लियाकत के नाम का चैक दिया गया, लेकिन संबंधित खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं था। चैक लेकर सुधीर कुमार गोयल के यहां जाने पर उसके द्वारा अभद्रता एवं गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। उसे कॉलोनी से बाहर निकाल दिया गया। बाद में सुधीर कुमार गोयल ने दो लाख रुपये का चैक अपनी फर्म का दिया, लेकिन वह चैक भी खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के नाम से 1.50 लाख रुपये के दो चैक दिए गए। वह दोनों चैक भी बाउंस हो गए। एक प्लॉट बेचने का झांसा देकर भी उससे रुपये ठग लिए गए। लगातार तकादा करने पर आरोपी सुधीर कुमार गोयल द्वारा अपनी गाड़ी से कुचलवाकर हत्या करा देने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में देहात पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed