{"_id":"66c1222396440735d704ff94","slug":"rental-power-bank-facility-started-at-sahibabad-rrts-station-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-111286-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर रेंटल पॉवर-बैंक की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर रेंटल पॉवर-बैंक की सुविधा शुरू
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से मोबाइल चार्ज करने के लिए रेंटल पॉवर-बैंक सुविधा की शुरूआत हुई। किराये पर पॉवर बैंक लेकर मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए कुछ रेंटल-प्लान हैं। किसी भी प्लान का चयन करके पॉवर-बैंक इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे साथ भी ले जा सकते हैं। इस्तेमाल करने के बाद किसी भी मशीन में इस पॉवर बैंक को वापस किया जा सकता है।
साहिबाबाद के बाद जल्द ही इस सुविधा को बाकी आरआरटीएस स्टेशनों पर शुरू किया जाएगा। इस पॉवर-बैंक में अलग-अलग तरह के फोन के लिए तीन पिन लगे हैं। जैसे आईफोन, माइक्रो यूएसबी और सी-पोर्ट के लिए विभिन्न चार्जिंग पिन लगाए गए हैं। पॉवर-बैंक इस्तेमाल करने के लिए रेंटल प्लान केवल 50 रुपये से शुरू है। साल भर के लिए यह सुविधा 1,199 रुपये में मिल रही है।
रेंटल पॉवर-बैंक की सुविधा साहिबाबाद स्टेशन के अन-पेड क्षेत्र में उपलब्ध है। ऐसे में लोगों को ट्रेन का टिकट खरीदना भी जरूरी नहीं है। आमजन भी स्टेशन पर आकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। लोगों को इसके लिए ए-3 चार्ज मोबाइल एप फोन में इंस्टॉल करना होगा। फोन नंबर के आधार पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आपकी लोकेशन के हिसाब से पॉवर बैंक मशीन मिलेगी। इसके क्यू-आर कोड को स्कैन करना होगा। पॉवर-बैंक इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग तरह के रेंटल प्लान हैं। अपनी सुविधानुसार लोग प्लान लेकर पॉवर बैंक ले जा सकते हैं।