फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Religious programs will be held in 40 temples in Ghaziabad from 14 to 22 January during ram pran pratishtha

राममय होगा गाजियाबाद: 14 से 22 जनवरी तक होंगे 40 मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम, तैयारियों में जुटा निगम

Fri, 12 Jan 2024 07:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

गाजियाबाद में 14 से 22 जनवरी तक शहर के 40 मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सड़कें-चौराहे सजेंगे। जिसको लेकर नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। साथ ही पार्षद-अधिकारी पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। 

विज्ञापन
Religious programs will be held in 40 temples in Ghaziabad from 14 to 22 January during ram pran pratishtha
रामलला - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम नगरी आयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भव्य आयोजन से पहले ही गाजियाबाद को राममय करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 से 22 जनवरी तक शहर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। नगर निगम ने 40 मंदिरों का चयन किया है, जहां कथा और कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 जनवरी को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान रामधुन पर पूरे शहर को झुमाने के बंदोबस्त किए जाएंगे। नगर निगम की तरफ से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रत्येक वार्ड में पार्षदों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार को महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। महापौर ने बताया कि 500 वर्ष के इंतजार के बाद 22 जनवरी को भगवान श्रीराम का अयोध्या में पुन: आगमन हो रहा है। मंदिर निर्माण के बाद भगवान की घर वापसी हो रही है। इस ऐतिहासिक घड़ी में पूरे देश में उत्साह मनाया जाएगा। इस दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। 

नगर निगम गाजियाबाद की तरफ से भी इसकी पूरी तैयारियां की जा रही हैं। 14 से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर के 40 मंदिरों का नगर निगम की ओर से चयन किया गया है, जहां समुचित व्यवस्था की जा रही हैं। 22 जनवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा के लिए धार्मिक स्थलों और यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था की जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शोभायात्रा का रूट तैयार किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे। कई संस्थाएं भी निगम का सहयोग करने के लिए आगे आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी गेट पर बनेगा राम द्वार, रास्ते का नाम होगा राम पथ
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद में प्रवेश करते ही लोग भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। यूपी गेट पर राम द्वार बनाया जाएगा। यहां भगवान श्रीराम की सात से आठ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यूपी गेट से मोहननगर चौराहे तक मार्ग का नाम राम पथ रखा जाएगा। महापौर सुनीता दयाल के प्रस्ताव पर नगर निगम के अधिकारी कार्य योजना बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन

महापौर के प्रस्ताव पर नगर निगम अधिकारी तैयार करेंगे कार्ययोजना
महापौर ने बताया कि यूपी गेट पर लोक निर्माण विभाग नया प्रवेश द्वार बना रहा है। यहीं पर काफी जगह खाली है, जहां भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा के आसपास जगह को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। फव्वारे और रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर आसपास साज-सज्जा की जाएगी। यहां से गुजरने पर रात के समय आकर्षक दृश्य नजर आएगा। 

यूपी गेट से मोहन नगर चौराहे तक करीब तीन से चार किलोमीटर लंबी सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, लेकिन नियमानुसार नगर निगम इसका नामकरण कर सकता है। ऐसे में रास्ते का नाम राम पथ रखने का प्रस्ताव महापौर की तरफ से रखा गया है।

40 चौराहे भी सजेंगे, एलईडी पर देख सकेंगे लाइव कार्यक्रम
आयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम को लोग शहर में जगह-जगह लगी एलईडी स्क्रीन पर भी देख सकेंगे। महापौर ने बताया कि शहर में लगभग 40 चौराहों को सजाया जाएगा। शहर में कई जगह पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिन स्थानों से शोभायात्रा निकलेगी वहां पुष्प वर्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed