{"_id":"69e933207311820441052bd7","slug":"relief-materials-provided-to-kanawani-fire-victims-families-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18120-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कनावनी आग पीड़ितों परिवारों को दी गई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कनावनी आग पीड़ितों परिवारों को दी गई राहत सामग्री
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी गांव में आग से प्रभावित परिवारों के लिए बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस दौरान राहत सामग्री भी वितरित की। शिविर में पीड़ित परिवारों के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। जरूरतमंदों को रसोई के बर्तन और दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे भगोना, तवा, कलछी, प्लेट, ग्लास, बाल्टी, मग, चाय की छलनी, साबुन, आटा, चावल और दूध आदि उपलब्ध कराए गए।
जिला प्रशासन के सहयोग से 250 से अधिक प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई। आग की घटना में जिन बच्चों की किताबें और अध्ययन सामग्री नष्ट हो गई थी, उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए पुस्तकों और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की योजना भी तैयार की गई है। इस दौरान आलोक कुमार, डॉ. पंकज नंद चौधरी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. सचिन भार्गव, डॉ. गरिमा त्यागी, डॉ. विपुल त्यागी व डॉ. विनीता रस्तोगी सहित आदि मौजूद रहे।
-- -- --