Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Release order for Azam Khan issued following bail from High Court

आजम खां जेल से रिहा: बेटे अब्दुल्ला पिता को लेने पहुंचे, कारागार के बाहर उमड़े समर्थक; जानें क्या बोले अखिलेश

Wed, 18 Nov 2026 05:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजिबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजिबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। कोर्ट ने 50,000 रुपये की जमानत राशि तय की है। उनके परिजन और समर्थक जेल के बाहर उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Release order for Azam Khan issued following bail from High Court
गाजियाबाद जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद बुधवार की शाम जेल से रिहा कर दिए गए। आज ही उनकी रिहाई का परवाना जिला कारागार पहुंचा। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि आजम खां का परवाना उन्हें मिल था, दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद सपा नेता आजम खां को रिहा कर दिया गया है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां पिता को लेने जेल पहुंचे। जेल के बाहर आजम खां के समर्थक भी जुटे हैं। 

विज्ञापन





आजम खां को अंतरिम जमानत, 50 हजार रुपये में रिहाई
आजम खां के वकील मोहम्मद यासीर अब्बासी ने बताया कि हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है। आज कोर्ट में हाई कोर्ट के आदेश के तहत जमानत राशि तय करने हेतु आवेदन दिया गया। कोर्ट ने 50,000 रुपये की जमानत राशि तय की। आजम खां के चिकित्सा इतिहास और स्वास्थ्य को देखते हुए, उनकी रिहाई के लिए एक आवेदन दायर किया गया। सत्र न्यायालय ने हाल ही में उनके हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच कराने का आदेश दिया था। इस आवेदन में जमानत सत्यापन लंबित रहने तक उनकी रिहाई का अनुरोध किया गया। कोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी रिहाई का आदेश दिया है। अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर आजम खां की आज रिहाई की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कही यह बात
सपा नेता आजम खां को मिली अंतरिम जमानत पर गोरखपुर में रैली को संबोधित करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'सत्य की जीत हुई है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्हें आगे भी न्याय मिलेगा।'
 

किस मामले में हुई थी आजम खां की गिरफ्तारी?
आजम खां को 17 नवंबर 2025 को दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल भेजा गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से बाहर निकले ही थे कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें गाजियाबाद ले गई और वहां से डासना जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी।

कल ही आजम को मिली थी अंतरिम जमानत
ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पांच नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजते हुए अंतरिम राहत के मामले में शीघ्र निर्णय लेने को कहा था। मंगलवार को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed