{"_id":"66a438cc23c49d97950419e4","slug":"relationship-manager-of-insurance-bank-committed-suicide-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-110745-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीमा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने खुद दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीमा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने खुद दी थी जान
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-13 में बीमा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पार्थ गुप्ता (30) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुद से जान देने की बात सामने आई है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी है। पार्थ के ममेरे भाई ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। परिवार के लोग शनिवार को इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत देंगे।
ममेरे भाई राजेश गुप्ता का कहना है कि पार्थ की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो हैं, जिनका परिवार के सदस्य जवाब जानना चाहते हैं। उनका कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पार्थ अपनी पत्नी के साथ अकेला रहने लगा था जबकि, मां और अन्य सदस्य गुजरात में रहते हैं। वह परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचेंगे। उसके बाद लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांंग करेंगे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस को सूचना के बाद कमरे में पार्थ का शव चुन्नी से लटका मिला था। हाथ में टेप बंधी थी।
बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले पार्थ गुप्ता पुत्र अजय भाई गुप्ता दिल्ली के एक निजी बीमा बैंक में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर थे। परिवार में पत्नी मनीषा और छह साल का बेटा है। पार्थ ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार शाम मनीषा ने पार्थ को किसी काम के लिए कई बार आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आई कमरे जाकर देखा में उनका शव फंदे से लटका था। उन्होेंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को कमरे में एक डायरी मिली थी, जिसके आखिरी पेज पर नोट लिखा था कि मैं अच्छा पिता, बेटा या पति नहीं बन पाया।
विज्ञापन
पार्थ गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। टीम को मौके पर उनके हाथ टेप से बंधे मिले थे। परिजनों से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
-स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम।