{"_id":"5772c6884f1c1b576179a895","slug":"registration-for-admittance-will-be-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए आज और होंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए आज और होंगे रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीसीएस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने स्टूडेंट्स को सहूलियत देते हुए दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख एक दिन बढ़ा दी है। रजिस्ट्रेशन से वंचित स्टूडेंट्स अब बुधवार तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पुराने शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन विवि प्रशासन लिस्ट जारी नहीं करते हुए शाम पांच बजे रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी। स्टूडेंट्स दिनभर कटऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे।
अब पहली कटऑफ लिस्ट के 30 जून या फिर एक जुलाई को घोषित होने की संभावना है। सीसीएसयू का एडमिशन शेड्यूल एक बार फिर पटरी से उतर गया। विवि की ओर से 27 जून तक रजिस्ट्रेशन और 28 जून को पहली कटऑफ लिस्ट जारी करने के आदेश दिए गए थे।
कॉलेजों के साथ स्टूडेंट्स भी मंगलवार को पहली कटऑफ लिस्ट आने का दिनभर इंतजार करते रहे, लेकिन आखिरी वक्त में विवि ने फिर से रजिस्ट्रेशन की तारीख एक दिन बढ़ा दी। विवि के सहायक प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न कर पाने वाले स्टूडेंट्स को अंतिम मौका देते हुए एक दिन तारीख बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स वेबसाइट पर बुधवार शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट ब्लॉक हो जाएगी। उन्हाेंने बताया कि रजिस्ट्र्रेशन प्रक्रिया बंद होने के बाद विवि पहली कटऑफ लिस्ट 30 जून या एक जुलाई को जारी करेगा।