फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Red light stop jump from the keeper beaten

रेड लाइट जंप करने से रोकने पर दरोगा से मारपीट

Wed, 01 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Red light stop jump from the keeper beaten
ट्रै‌फिक लाइट - फोटो : अमर उजाला

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर रेड लाइट जंप करने से रोकने पर कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस के दरोगा से मारपीट की। हालांकि पुलिस मारपीट से इंकार कर रही है और नोकझोंक होना बता रही है। कार जब्त कर ली गई है, आरोपी भाग गए हैं।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस में तैनात दरोगा कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि एएलटी की ओर से आ रही एक कार ने रेड लाइट होने को जंप कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अभद्रता और मारपीट की। इस दौरान अन्य सिपाही आ गए, आरोपी उन्हें देखकर कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि मारपीट नहीं हुई थी। कार सवार युवकों ने दरोगा से अभद्रता की थी। शिकायत पर आरोपी की कार जब्त कर ली है। कार नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed