फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RCC shear wall is mandatory in high-rise buildings.

Ghaziabad News: ऊंची इमारतों में आरसीसी शियर वॉल का प्रावधान होना जरूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
RCC shear wall is mandatory in high-rise buildings.
गाजियाबाद। सभी ऊंची संरचनाओं में आरसीसी शियर वॉल का प्रावधान जरूर होना चाहिए। यह वॉल इमारत की पूरी चौड़ाई में नीचे से ऊपर तक लगभग 6 इंच मोटी दीवार होती है। इससे भवन की भूकंप से सुरक्षा होती है। इस संबंध में कुछ सुझाव फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन ने यूपी रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण को दिए हैं। इसके लिए अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इस संबंध में फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपीएस त्यागी (सेवानिवृत्त) का कहना है कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव आदि में बहुमंजिला इमारतें भूकंप के उच्च स्तर के अधीन हैं, इसलिए इस पहलू पर गौर करने की आवश्यकता है। उन्होंने तीन बिंदु बताए हैं। इसमें मृदा परीक्षण रिपोर्ट यूपी रेरा को प्रस्तुत करने, ऊंची इमारतों में आरसीसी शियर वॉल का प्रावधान करना, संरचनात्मक डिजाइन के लिए वर्तमान कार्यप्रणाली में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मिट्टी की भार वहन क्षमता आईआईटी रुड़की को सूचित की जाती है। 200 किमी दूर बैठे आईआईटी प्रोफेसर इमारत का संरचनात्मक डिजाइन भेजते हैं। बिल्डर खुश हैं, विकास प्राधिकरण खुश है और रेरा अधिकारी भी खुश है, क्योंकि सब कुछ आईआईटी द्वारा सत्यापित है, लेकिन यही गलत है। आमतौर पर पांच मंजिलों से ऊंची इमारतों के लिए मिट्टी का शियर स्ट्रेथ परीक्षण भी आवश्यक है, यदि यह परीक्षण किया जाता है तो अधिकांश इमारतों में भूकंपीय बलों के लिए आरसीसी शियन की आवश्यकता होगी जो भूकंप वाले इस क्षेत्र में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed