फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RapidX: CM satisfied with preparations, PM can come on 20th

रैपिडएक्स : तैयारी से सीएम संतुष्ट, 20 को आ सकते हैं पीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
RapidX: CM satisfied with preparations, PM can come on 20th
साहिबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम सवा चार बजे देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन रैपिडएक्स को यात्रियों के लिए चलाए जाने की तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए नवरात्र में प्रस्तावित पीएम मोदी के आने के कार्यक्रम के बारे में सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्था तक की भी अफसरों से जानकारी ली। ऐसी जानकारी है कि पीएम 20 को आ सकते हैं। इसी के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। सभी व्यवस्था से संतुष्ट होने के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस शुभ कार्य के लिए पीएम का आना गाजियाबाद के लोगों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने अफसरों से मोटे पर तौर पर दो तरह की जानकारी ली। एक तो यात्रियों के लिए ट्रेन चलाने के लिए क्या व्यवस्था रहेगी। दूसरा, पीएम मोदी के कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी और इसके लिए तैयारियां कैसे की जा रही हैं। अधिकारियों ने उनके सामने स्क्रीन पर 15 मिनट की प्रस्तुति दी। यह पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर थी। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 3:30 बजे पांचवीं आरक्षित सीआईएसएफ वाहिनी में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

इसके बाद 3:55 बजे वह वसुंधरा सेक्टर-8 पहुंचे। यहां पीएम मोदी की जनसभा होनी तय हुई है। पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट और सुरक्षा प्लान के ले-आउट को दिखाया। जनसभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल में करीब 11 मिनट रुकने के बाद उन्होंने सड़क किनारे नगर निगम की तैयारियों को देखा। शाम 4:16 बजे मुख्यमंत्री साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पहुंचे। पीएम के कार्यक्रम के प्रस्तावित प्लान को देखकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम यहां से शाम साढ़े चार बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




ऑनलाइन टिकट लेंगे पीएम बच्चों संग करेंगे ट्रेन में सफर
भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद स्टेशन पहुंचेंगे। सबसे पहले वह टिकट वेंडिग मशीन से दुहाई डिपो तक का ऑनलाइन वॉलेट से टिकट खरीदेंगे। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वह सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ इसमें दुहाई तक सफर करेंगे। उनका कार्यक्रम दो घंटे का हो सकता है। यह दो हिस्सों में होगा। एक घंटा उद्घाटन समारोह का और एक घंटा जनसभा के संबोधन का। उद्घाटन के दौरान वह रैपिडएक्स कनेक्ट एप और मल्टीकार्ड को भी लांच करेंगे। रैपिडएक्स पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मार्च 2019 में उन्होंने ही इसका शिलान्यास किया था। उद्घाटन कार्यक्रम में प्लेटफार्म पर तीन ट्रेन खड़ी होंगी। पहली ट्रेन पायलट होगी, दूसरी ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। उसके बाद सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ गुलधर स्टेशन तक सफर करेंगे। तीसरी ट्रेन जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारियों के लिए होगी। करीब 17 मिनट के सफर के बाद पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैपिडएक्स कनेक्ट एप
इसमें रैपिड रेल से जुड़ी तमाम जानकारी होंगी। यह यात्रियों की सहूलियत के लिए होगा।
मल्टीकार्ड
रैपिडएक्स, मेट्रो, फीडर बस, पेट्रोल पंप आदि पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।


अरे वाह...बेटियां चलाएंगी

रैपिडएक्स...बहुत अच्छा

स्टेशन परिसर में सीएम ने रैपिडएक्स के परिचालन में लगे स्टाफ से बात की। उन्हें बताया गया कि ट्रेन को महिला स्टाफ चलाएगा। यह सुनकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने कहा कि यह तो बड़ी अच्छी बात है कि रैपिडएक्स को बेटियां चलाएंगी। उन्होंने टिकट काउंटर पर महिला कर्मचारी से बात की। उनका हाल चाल पूछा और कहा कि जिम्मेदारी ठीक से निभाना। उसके बाद सीएम योगी ने रैपिडएक्स ट्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन कोच देखे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर करने के बारे में भी बताया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया ने बताया कि रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन की संभावित तिथि 20 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed