फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapidex: 585 kilowatt electricity will be generated daily from solar energy in Duhai Depot

रैपिडेक्स : दुहाई डिपो में सौर ऊर्जा से रोजाना बनेगी 585 किलोवाट बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rapidex: 585 kilowatt electricity will be generated daily from solar energy in Duhai Depot
गाजियाबाद। रैपिडेक्स कॉरिडोर के स्टेशन बिजली के लिए ऊर्जा निगम के भरोसे नहीं रहेंगे। शनिवार को दुहाई डिपो में लगाए गए 585 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट चालू हो गया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। दिल्ली से मेरठ तक इस कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर एनसीआरटीसी ने 11 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन करने का लक्ष्य तय किया है। स्टेशनों की जरूरत के अतिरिक्त इस ऊर्जा को ट्रेनों के संचालन में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

दुहाई डिपो इस कॉरिडोर का पहला स्टेशन है जिस पर सौर ऊर्जा प्लांट शुरू किया गया है। बिजली की खपत के लिहाज से अब यह ग्रीन डिपो बन गया है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया कि 585 किलोवाट क्षमता के इस सौर ऊर्जा प्लांट को डिपो, स्टेशन और वर्कशॉप की इमारतों पर सौर पैनल लगाकर तैयार किया गया है। इस प्लांट से डिपो की बिजली की खपत को पूरा करने के बावजूद अतिरिक्त बिजली उत्पादित की जाएगी। इस अतिरिक्त बिजली का इस्तेलाम ट्रेन के संचालन या अन्य स्टेशनों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अपने 25 साल के काल में यह प्लांट प्रति वर्ष करीब 6.66 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा और इससे सालाना करीब 615 टन और 25 साल के जीवनकाल में तकरीबन 15,375 टन कार्बन उत्सर्जन की कमी आएगी।
विज्ञापन



एप्लीकेशन के जरिए की जाएगी मॉनीटरिंग
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि इस सोलर प्लांट से उत्पादित होने वाली सौर ऊर्जा की मॉनिटरिंग और संचालन क्लाउड आधारित एक एप्लीकेशन के जरिए किया जाएगा। यह आउटपुट को निरंतर ट्रैक करेगा। यह तकनीक सौर ऊर्जा प्लांट की दक्षता और निर्बाध प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक लाख वाहन सड़कों से होंगे कम
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से मेरठ तक बनाए जा रहे आरआरटीएस के पहले कॉरिडोर के पूरा हो जाने पर एक लाख से ज्यादा वाहनों के सड़कों से कम हो जाने की उम्मीद है। इससे करीब 2.5 लाख टन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed