{"_id":"6157d1e78ebc3e61ef7d26a5","slug":"rapid-rail-corridor-temple-and-dargah-becoming-obstruction-at-modinagar-south-site-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल कॉरिडोर: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आस्था का अड़ंगा, मंदिर-दरगाह ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल कॉरिडोर: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आस्था का अड़ंगा, मंदिर-दरगाह ने रोका काम
Sat, 02 Oct 2021 08:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:59 AM IST
सार
आरआरटीएस की ओर से कार्यकारी निदेशक आरपी कौशर ने बताया कि कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। मोदीनगर में सिखेड़ा रोड पर सड़क से सटकर मंदिर और दरगाह है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएम और सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट रैपिड रेल कॉरिडोर पर आस्था का अड़ंगा लग गया है। मोदीनगर में साउथ साइट स्टेशन के पास रोड पर बने मंदिर और दरगाह ने कॉरिडोर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन
कुछ लोग इन स्थलों को यहां से हटने नहीं दे रहे हैं। स्थलों की शिफ्टिंग कराने के लिए एनसीआरटीसी के अधिकारी नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारियों से एक माह से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला सका है।
विज्ञापन
सिखेड़ा रोड पर सड़क से सटकर है मंदिर-दरगाह
आरआरटीएस की ओर से कार्यकारी निदेशक आरपी कौशर ने बताया कि कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। मोदीनगर में सिखेड़ा रोड पर सड़क से सटकर मंदिर और दरगाह है। यहां पर कॉरिडोर का घेरा बनाने में दोनों स्थल अड़चन बन रहे हैं।
विज्ञापन
घेरा बनाने के बाद सड़क संकरी हो जाएगी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर चलने वाले वाहनों का आवागमन बाधित होगा। स्थलों के यहां से शिफ्ट होने के बाद कॉरिडोर का काम और तेज चलेगा। साथ ही रोड पर वाहनों का आवागमन भी बाधित नहीं होगा।
Trending Videos
लोगों के विरोध से आ रही दिक्कत
निदेशक ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग दोनों स्थलों को आस्था से जोड़कर विरोध कर रहे हैं। इन स्थलों को यहां से शिफ्ट करने के लिए एक महीने से प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दो बार पत्र लिखकर काम में सहयोग करने के लिए कहा गया।
अधिकारी का कहना है कि एनसीआरटीसी अपने स्तर से पुलिस की व्यवस्था कर ले। पहले 16 फिर 22 सितंबर को पत्र दिया गया। एनसीआरटीसी की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर काम में सहयोग कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त से यहां काम प्रभावित हो रहा है। शिफ्टिंग कराने जाने वाली टीम का विरोध किया जा रहा है।
अधिकारी का कहना है कि एनसीआरटीसी अपने स्तर से पुलिस की व्यवस्था कर ले। पहले 16 फिर 22 सितंबर को पत्र दिया गया। एनसीआरटीसी की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर काम में सहयोग कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त से यहां काम प्रभावित हो रहा है। शिफ्टिंग कराने जाने वाली टीम का विरोध किया जा रहा है।