{"_id":"671eb5e8bf892e11390b5ca4","slug":"raped-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113054-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र में इवेंट मैनेजर युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता ने आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी इवेंट मैनेजर युवती की जान-पहचान सहेली के माध्यम से अक्तूबर 2023 में सीलमपुर दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ साहिबाबाद थाना क्षेत्र के होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी युवक ने इन्कार कर दिया। जिसके चलते युवती ने बीते दिनों साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।