फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rape by father

मां की मौत के बाद पिता कर रहा था हैवानियत, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
rape by father
साहिबाबाद। खोड़ा की एक कालोनी में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मां की मौत के बाद पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दिव्यांग महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

खोड़ा की एक कालोनी निवासी किशोरी (17) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डेढ़ माह पूर्व मां की बीमारी से मौत को गई थी। पैतृक गांव में मां का अंतिम संस्कार हुआ था। 14 जून को पिता, वह और छोटा भाई खोड़ा आ गए। किशोरी का आरोप है कि 24 जून को उसके पिता ने दुष्कर्म किया। 27 जून को छोटे भाई के सामने रात में फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी से बताने से भी मना किया। पीड़िता ने इसके बाद खोड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिव्यांग महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी दिव्यांग महिला शनिवार शाम करीब सात बजे घर के पास ही एक खाली प्लॉट में गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति भी आ गया। उसने महिला को पकड़कर झाडियों में खीचने का प्रयास किया तो महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने मारपीट कर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गया। रात करीब साढ़े दस बजे पीड़िता को जिला अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसपी सिटी
कोट
किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदिरापुरम मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed