{"_id":"570bc56c4f1c1b543f4a6ab8","slug":"ramendra-singh-yadav-handed-by-the-cbi-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह-रामेंद्र सिंह को सीबीआई ने सौंपे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह-रामेंद्र सिंह को सीबीआई ने सौंपे दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार करोड़ के घोटाले में फंसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह और सहायक प्रोजेक्ट रामेंद्र सिंह सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई कोर्ट में पेश किए गए।
विज्ञापन
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने दोनों आरोपियों को उनकी चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज सौंपे। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने सुनवाई के लिए अब 29 अप्रैल दी है।
विज्ञापन
बता दें कि यादव सिंह और रामेंद्र सिंह को सीबीआई ने हजार करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों ही आरोपी डासना जेल में बंद हैं। सोमवार को तारीख के चलते दोनों आरोपियों को सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान सीबीआई ने उन्हें दस्तावेज सौंप दिए। कोर्ट ने इसी मामले में फंसे बाकी अन्य आरोपियों को पेश होने के लिए 29 अप्रैल की तारीख नियत कर रखी है।