फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rakesh Tikait death threats security personnel picked up phone case registered in Kaushambi police station

गाजियाबाद: राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, सुरक्षाकर्मी ने उठाया था फोन, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Dec 2021 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 10:47 AM IST
सार

मुख्य आरक्षी नितिन शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात राकेश टिकैत के मोबाइल पर अनजान नंबर कॉल आई थी। उनका फोन नितिन शर्मा ने उठाया तो कॉलर ने राकेश टिकैत को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Rakesh Tikait death threats security personnel picked up phone case registered in Kaushambi police station
राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। टिकैत को एक साल में पांचवीं बार यह धमकी मिली है। उनकी सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी नितिन शर्मा ने कौशांबी थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस और सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मुख्य आरक्षी नितिन शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात राकेश टिकैत के मोबाइल पर अनजान नंबर कॉल आई थी। उनका फोन नितिन शर्मा ने उठाया तो कॉलर ने राकेश टिकैत को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर तत्काल कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कर्णप्रयाग में रहने वाले सुरेंद्र नाम के युवक के फोन से कॉल की गई थी। पुलिस की टीम लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


एक साल में पांचवीं बार धमकी
यूपी गेट पर किसान आंदोलन की कमान संभाल रहे राकेश टिकैत को सबसे पहले दिसंबर 2020 में बिहार के भागलपुर निवासी मानव मिश्रा नाम के युवक ने फोन पर धमकी दी। कौशांबी पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। उसके बाद अप्रैल में फिरोजाबाद के युवक ने धमकी दी। मई 2020 में उन्हें दो बार फिर से अनजान नंबर की कॉल पर धमकी दी गई। अब पांचवीं बार दिसंबर 2021 में धमकी मिली है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कर्णप्रयाग में किसी सुरेंद्र नाम के युवक का फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed