{"_id":"574dd19d4f1c1b7a2810a1dd","slug":"rajya-sabha-mp-from-agra-love-bypassing-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद को आगरा से ‘प्यार’, गाजियाबाद दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद को आगरा से ‘प्यार’, गाजियाबाद दरकिनार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अन्य जनपदों के मुकाबले गाजियाबाद में अपनी सांसद निधि खर्च करने में राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने अपना हाथ जरा खींचकर ही रखा। वर्ष 2015-16 की अपनी पांच करोड़ की सांसद निधि से गाजियाबाद में जहां उन्होंने मात्र 10 लाख के विकास कार्य कराए, वहीं आगरा, गोरखपुर, संभल और मुरादाबाद में विकास कार्य के लिए उन्होंने जमकर अपनी सांसद निधि खर्च की।
विज्ञापन
जिला प्रशासन से मिले रिकॉर्ड की बात करें तो राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने अपनी पांच करोड़ की सांसद निधि में से 4.90 करोड़ रुपये आगरा, गोरखपुर, संभल और मुरादाबाद में खर्च की। ज्यादातर रकम सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स बनवाने में खर्च की गई। राज्यसभा सांसद लंबे समय से गाजियाबाद के संजयनगर इलाके में रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी निधि में से मात्र 10 लाख रुपये ही गाजियाबाद के विकास को दिए।
विज्ञापन
पुत्रवधू की मृत्यु वाले दिन भी सांसद ने आगरा के लिए भेजा 99.90 लाख का प्रस्ताव
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने 6 अप्रैल 2016 को भी आगरा के लिए 90.99 लाख रुपये का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। इसमें आगरा के कमला नगर जी ब्लाक में मकान संख्या जी-125 से जी-97 तक सीसी रोड और दोनों ओर इंटरलॉकिंग के लिए 24.98 लाख, जी-97 से जी-63 तक सीसी रोड और दोनों तरफ इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 24.97 लाख का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
इसी प्रकार आगरा के ही नारायण विहा में पार्क की बाउंड्रीवॉल, सौंदर्यीकरण एवं एप्रोच मार्ग पर सीसी और दोनों साइड इंटरलॉकिंग कार्य केलिए 24.98 लाख का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा आगरा की ही वायु विहार कालोनी में भगवती सीनियर सेकेंड्री स्कूल से गोपाल के मकान होते हुए जयप्रकाश के मकान तक सीसी और दोनों साइड इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 24.97 लाख का प्रस्ताव सांसद ने गाजियाबाद के डीएम विमल कुमार शर्मा को भेजा है।
यहां यह बात भी दीगर है कि 6 अप्रैल 2016 को ही सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की सुबह करीब 11 बजे अपने ही घर के बाथरूम में गोली लगने से मौत हो गई थी।
वीके सिंह ने 2.5 करोड़ किए खर्च, ढाई करोड़ का दिया प्रस्ताव
सांसद वीके सिंह ने अपनी 2015-16 की सांसद निधि में से आधा खर्च कर दिया है, जबकि आधे का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। वीके सिंह ने 1.90 करोड़ से खोड़ा कालोनी में 42 सीसी रोड का कार्य कराया है। लोनी स्थित अपने गोद लिए गांव मीरपुर हिंदु में सांसद वीके सिंह ने 33 लाख की निधि से कम्युनिटी सेंटर बनवाया है। 18 लाख से उन्होंने गाजियाबाद के हरबंश नगर और मुरादनगर में सड़कों का निर्माण कराया है।
8.35 लाख की सांसद निधि से वीके सिंह ने धौलाना क्षेत्र में विकास कार्य कराया है। यह इलाका हापुड़ जिले में आता है।
सांसद सत्यपाल सिंह ने बनवाए 11 शौचालय
बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह के संसदीय क्षेत्र में मोदीनगर भी आता है। उन्होंने अपने इस क्षेत्र में भोजपुर ब्लाक में सरकारी स्कूलों में कुल 11 शौचालय बनवाए हैं। इसके लिए 27.62 लाख का बजट खर्च किया है। जबकि करीब 21 कार्यों के लिए उन्होंने प्रस्ताव भेज रखा है।