{"_id":"6908bfbb67036ecc8307db28","slug":"rajneesh-tyagi-died-due-to-tractor-overturns-in-ghaziabad-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में हादसा: ग्राम प्रधान के पति रजनीश त्यागी की ट्रैक्टर पलटने से मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में हादसा: ग्राम प्रधान के पति रजनीश त्यागी की ट्रैक्टर पलटने से मौत, गांव में छाया मातम
Mon, 03 Nov 2025 08:14 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:14 PM IST
सार
गाजियाबाद के गांव सौंदा में ग्राम प्रधान के पति रजनीश त्यागी की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वे सुबह खेत जा रहे थे जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने घायल रजनीश को अस्पताल पहुंचाया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
प्रधानपति की ट्रैक्टर पलटने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदीनगर के निवाड़ी क्षेत्र के गांव सौंदा में सोमवार सुबह खेत पर जा रहे प्रधानपति रजनीश त्यागी का ट्रैक्टर बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गया। हादसे में रजनीश त्यागी की मौत हो गई। परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गांव सौंदा निवासी रजनीश त्यागी किसान थे और उनकी पत्नी पूनम त्यागी गांव की प्रधान हैं। सुबह करीब पांच बजे वे अपने साथी ब्रजेश के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे रजनीश त्यागी उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक फैल गया। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने निधन पर शोक जताया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने जांच की, परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन