{"_id":"62010d290b1bd9106e104278","slug":"rajnath-singh-said-even-red-bundle-will-not-be-able-to-save-sp-except-bjp-all-parties-do-politics-of-appeasement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: राजनाथ सिंह बोले- सपा को लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी, भाजपा छोड़ सभी पार्टियां करती हैं तुष्टिकरण की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: राजनाथ सिंह बोले- सपा को लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी, भाजपा छोड़ सभी पार्टियां करती हैं तुष्टिकरण की राजनीति
Mon, 07 Feb 2022 05:44 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 05:44 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को गांव भौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 31 मिनट के भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा कि टिकट के लिए लाइन में लगे नेता यदि प्रत्याशी का प्रचार करते हैं तो यह केवल भाजपा में ही संभव है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पार या उस पार, जहां भी जरूरत पड़ेगी देश के दुश्मनों को वहां जाकर मारेंगे। दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए प्रदेश में पांच लाख करोड़ की लागत से डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सभी आधुनिक हथियारों को देश में ही बनाया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत पैदा करने वाले नेताओं से जनता को सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को गांव भौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 31 मिनट के भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा कि टिकट के लिए लाइन में लगे नेता यदि प्रत्याशी का प्रचार करते हैं तो यह केवल भाजपा में ही संभव है। भाजपा की सभी सरकारों ने प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। मोदी और योगी सरकार के किसी भी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। यह जनता के लिए सौगात है और जनता को प्रत्याशी देखने के बजाए पार्टी की ओर देखना चाहिए।
विज्ञापन
नफरत पैदा करने वाले नेताओं से जनता को सावधान रहना है
भाजपा ने राममंदिर को 1984 से लगातार अपने एजेंडा में रखा। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत पैदा करने वाले नेताओं से जनता को सावधान रहना है। किसी के भी बहकावे में आने के बजाए खुद से सोच-विचार करने के बाद ही वोट देना है। उरी और पुलवामा हमले को लेकर कहा कि जब उन्होंने हमारे सैनिकों पर कायरता से हमला किया तो हमने उनके घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, संचालन सतीश गड़ाना ने किया। मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, सुंदर पाल तेवतिया, बलवीर भाटी, सुरेश चंद शर्मा, विमला सोलंकी, विकास चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
जमीन और विरासत से कटने वाला कटी पतंग जैसा
राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताओं और पार्टियों को जमीन और विरासत से जुड़ा रहना चाहिए। जो भी नेता या व्यक्ति इससे कटता है, वह कटी पतंग जैसा हो जाता है। हमारे देश की परंपरा है कि जिस नाग के काटने से तुरंत मौत हो जाती है, उसे भी नाग पंचमी के दिन दूध पिलाया जाता है। राजनीति मुद्दों के लिए करना चाहिए। जब देश की बात आए तो सभी राजनीतिक दलों को एक साथ खड़ा होना चाहिए। राहुल गांधी ने चीन के सरकारी अखबार की भाषा बोलते हुए संसद में कहा था कि गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद देश के सैनिक अधिक शहीद हुए थे। आस्ट्रेलिया के एक पत्रकार की रिपोर्ट ने साफ किया है कि चीन के भी 50 से अधिक सैनिकों की मौत हुई थी।
सपा की लाल पोटली बनेगी हार का कारण
गठबंधन के नेताओं के हाथ में लाल पोटली को लेकर राजनाथ सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति डूब रहा होता है तो वह तिनके का सहारा लेने की कोशिश करता है। ऐसे ही गठबंधन ने लाल पोटली का सहारा लिया है और बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यही लाल पोटली उन्हें डुबाएगी। कहा कि कुल 84 योगासन में से शीर्षासन को भाजपा सरकार ने विपक्ष के लिए छोड़ दिया है।
इंदौर के साधु विजेंद्र नाथ ने लोगों को किया आकर्षित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा और उनके हमशक्ल होने के कारण इंदौर के साधु विजेंद्र नाथ ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। जैसे ही वह जनसभा में लोगों के बीच पहुंचे तो लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री समझकर योगी-योगी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद संचालक सतीश गड़ाना ने उन्हें मंच पर बुलाया और राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की समाप्ति तक वह मंच पर ही मौजूद रहे।