फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rain waterlogged again, Kaila kiln embedded in the road

बारिश से फिर जलभराव, कैला भट्ठा में सड़क धंसी

Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rain waterlogged again, Kaila kiln embedded in the road
सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश से शहर में फिर जलभराव हो गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कैला भट्ठा में सड़क धंस गई। निगम ने हाल ही में करीब 25 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


रविवार देर रात करीब ढाई बजे झमाझम बारिश हुई। तकरीबन डेढ़ घंटे चली बारिश की वजह से शहर भर में जलभराव हो गया। नेहरू नगर, अशोक नगर, गोशाला अंडरपास, बसंत रोड, गांधी नगर, नवयुग मार्केट में सुबह नौ बजे तक जल भराव रहा।
विज्ञापन


इसके चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। बच्चों को पानी से होकर स्कूल तक पहुंचना पड़ा। कई घंटे बाद सड़कों से पानी उतरा। उधर, सोमवार दोपहर जस्सीपुरा-कैला भट्ठा रोड पर एक जगह सड़क धंसने लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद जाकिर अली सैफी का कहना है कि बीते दिनों इसी मार्ग के पास सीवर लाइन डाली गई और सड़क धंसने वाली जगह के पास लाइन को बड़ी लाइन से ज्वाइंट किया गया। उनका कहना है कि ठेकेदार ने लाइन का ज्वाइंट ठीक से नहीं जोड़ा। इसके चलते पानी रिसाव की वजह से सड़क धंसी है। वहीं बारिश को भी सड़क धंसने की बड़ी वजह माना जा रहा है।

ठेका लेकर नाले की नहीं की सफाई, होगी कार्रवाई

 राकेश मार्ग पर ठेका लेकर नाला साफ न करना ठेकेदार को भारी पड़ सकता है। शिकायत मिलने पर महापौर ने निरीक्षण किया और आरोप सही मिलने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फर्म की जमानत राशि जब्त कर ब्लैक लिस्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।

नार्थ इंडिया डेवलपर्स नाम की फर्म को निगम ने राकेश मार्ग शनि मंदिर से जीटी रोड तक नाला सफाई का काम दिया था। करीब 10-12 दिन पूर्व वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया था। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने काम लेकर सफाई नहीं की।


लोगों की शिकायत पर निरीक्षण किया गया तो आरोप सही निकले। उन्होंने बताया कि सोमवार को फर्म के नाम कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। काम जल्द न पूरा किया गया तो सिक्योरिटी मनी जब्त कर फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed