{"_id":"6a500410b493f28c7900ba74","slug":"rain-slows-down-travel-only-2500-people-took-the-bus-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-21135-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बारिश ने थामी सफर की रफ्तार, सिर्फ 2500 लोगों ने की बस की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बारिश ने थामी सफर की रफ्तार, सिर्फ 2500 लोगों ने की बस की यात्रा
विज्ञापन
साहिबाबाद। दो दिन से हो रही बारिश का असर परिवहन निगम पर भी देखने को मिला। कौशांबी डिपो से औसतन जहां हर दिन जहां 15 से 20 हजार लोग सफर करते हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को महज 2500 यात्रियों ने ही सफर किया। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कौशांबी डिपो से महज 150 बसों का ही संचालन किया गया।
बृहस्पतिवार को भी कौशांबी बस डिपो पर जल भराव के कारण बड़ी मुशकिल से बसों तक पहुंचे। सामान्य दिनों में जहां 450 बसों का संचालन किया जाता है और 20 हजार यात्री सफर करते हैं। बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या काफी कम रही और करीब ढाई हजार यात्रियों ने ही बसों से सफर किया। इस दौरान बसों के प्लेटफॉर्म पर खड़े होने को लेकर कैंटीन संचालक और परिचालकों के बीच कहासुनी भी हुई। परिचालकों का आरोप है कि कैंटीन संचालक बसों को कैंटीन के सामने प्लेटफॉर्म से बस सटाकर खड़ा नहीं होने दे रहा है। इसके कारण बसें कुछ दूरी पर डिपो परिसर में रोकनी पड़ रही और यात्रियों को जलभराव वाले हिस्से से होकर बस तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे यात्रियों के साथ-साथ निगम कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -
बारिश और यातायात बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इसका सीधा असर परिवहन निगम पड़ा। स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रियों की में इजाफा हो सकेगा। डिपो परिसर से पानी भी पंप के सहारे निकाला जाएगा।
विज्ञापन
अंशुल भटनागर, एआरएम, कौशांबी डिपो