फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Railway employees will form multi-stories building

रेलवे कर्मचारियों के लिए बनेगी मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग

Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Railway employees will form multi-stories building
इमारत - फोटो : अमर उजाला
धोबीघाट आरओबी के निर्माण में टूटने वाले क्वार्टर की जगह रेलवे प्रशासन मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग बनाएगा। यह बिल्डिंग रेलवे रोड के पास स्थित अस्पताल के पीछे बनाई जाएगी। आठ मंजिल के कुल पांच टावर बनेंगे। इन टावरों को बनाने में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


लाइन पार क्षेत्र के लोगों को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए धोबीघाट आरओबी का निर्माण जल्द शुरू किया जाना है। इसके लिए आर्य नगर स्थित रेलवे कॉलोनी के 150 क्वार्टर तोड़े जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जो क्वार्टर तोड़े जाएंगे उनकी जगह रेलवे प्रशासन गाजियाबाद में पहली बार मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग बनाएगा।
विज्ञापन


यह अपार्टमेंट रेलवे रोड के पास रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर बनेंगे। अपार्टमेंट की डिजाइन तैयार कर ली गई है। इसमें सामुदायिक केंद्र व दुकानें भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह के होंगे फ्लैट्स
रेलवे की मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग में टाइप-2 और टाइप-4 के फ्लैट्स होंगे। टाइप-2 फ्लैट्स में दो बेडरूम, दो टायलेट, एक ड्राइंग रूम, एक किचन, दो बालकनी और एक यूटिलिटी रूम होंगे।

जबकि टाइप-4 फ्लैट्स में तीन बैडरूम, तीन टायलेट, चार बॉलकनी, एक सर्वेंट रूम, एक ड्राइंग रूम होंगे। इन्हें बनाने में करीब 90 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। 


सरकारी विभाग से लेनी होगी एनओसी
रेलवे के मल्टी स्टोरीज अपार्टमेंट को बनाने से पहले फायर विभाग, नगर निगम समेत एयर फोर्स से एनओसी लेनी होगी। इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। एनओसी के बाद ही अपार्टमेंट बन सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed