फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on shop, recovered fake goods of famous company

Ghaziabad News: दुकान पर मारा छापा, नामी कंपनी के नकली सामान बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Raid on shop, recovered fake goods of famous company
खोडा। थाना क्षेत्र के इंद्रा विहार स्थित मंगल बाजार रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में नामी कंपनी के नकली उपकरण बेचने पर छापा मारा गया। कंपनी के जांचकर्ता ने पुलिस के साथ दुकान के अंदर से नकली सामान बरामद कराए। कंपनी के जांचकर्ता ने दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट,1957 की धारा-63 का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली की सुल्तानपुरी में रहने वाले रोहित ने बताया कि वह एक नामी कंपनी के अधिकृत जांचकर्ता हैं। उन्हें खोड़ा थाना क्षेत्र की दुकान पर उनकी कंपनी के नाम से नकली बिजली के उपकरण बेचने की सूचना मिली थी। मंगलवार को वह टीम के साथ मंगल बाजार रोड पर ज्वालामुखी इलेक्ट्रिकल पर पहुंचे तो वहां दुकानदार राघव झा से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

उन्होंने टीम के साथ दुकान में छापा मारा तो 65,205 ट्विन स्विच, 65,988 टॉप प्लेट, चार बॉक्स 20 पीस, आठ एम, 65,902 टॉप प्लेट 2एम, 2 बॉक्स 25 प्लेट, 65,904 टॉप प्लेट 4 एम 2 बॉक्स 44 पीस नकली पाए गए। टीम ने हजारों रुपये कीमत के समान को जब्त कर पुलिस के पास जमा करा दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार राघव झा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed