फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on petrol pumps on second day

दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर छापा

Tue, 02 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Raid on petrol pumps on second day
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद/साहिबाबाद/मोदीनगर। शासन के निर्देश पर सोमवार रात और मंगलवार को जिले के चार पेट्रोल पंपों पर छापा मारा गया। इसमें गाजियाबाद में एक, साहिबाबाद में दो और मोदीनगर में एक पेट्रोल पंप की जांच की गई।

विज्ञापन


मापतौल और आपूर्ति विभाग की टीम के छापे में डासना स्थित अरिहंत सर्विस स्टेशन पर घटतौली पाई गई। टीम ने इस पंप के एक  फ्यूल डिस्पेंसर को सील कर दिया। एसडीएम सीबी सिंह के नेतृत्व में गाजियाबाद में छापामारी की जा रही है। टीम ने सोमवार की रात 12 बजे डासना स्थित अरिहंत सर्विस सेंटर पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम के पहुंचते ही वहां पर हड़कंप मच गया। पंप के एक फ्यूल डिस्पेंसर से पांच लीटर पेट्रोल निकालकर की गई तो 70 एमएल पेट्रोल कम निकला। पंप के बाकी डिस्पेंसर सही थे। टीम ने मौके पर ही सीजर मेमो काटते हुए घटतौली करते पाए गए फ्यूल डिस्पेंसर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मोहन नगर स्थित मोहन सर्विस स्टेशन पर टीम पहुंची। टीम ने सभी मशीनों को खोलकर जांच की। पेट्रोल निकालकर मापा गया, जिसमें मशीनें सही पाई र्गइं। करीब पौन घंटे की इस कार्रवाई में अधिकारियों ने शिकायत पुस्तिका समेत अन्य उपकरणों की भी जांच की।

इसके बाद टीम ने प्रह्लादगढ़ी स्थित त्यागी सर्विस स्टेशन पर भी छापा मारा। यहां पर भी मशीन सही पाई गई। इसके साथ ही मंगलवार की शाम को मोदीनगर में कपड़ा मिल क्षेत्र स्थित बजाज पेट्रोल पंप पर टीम ने छापा मारा।

पंप पर लगी तीन मशीनों की जांच की गई, जो सही पाई गईं। हालांकि जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर तेल भराने आए लोगों ने एसडीएम से घटतौली की शिकायत की। इस दौरान बाट माप निरीक्षक ललिता, सहायक खाद्य निरीक्षक योगेंद्र यादव, डिस्ट्रिक्ट सप्लाई डिपार्टमेंट के राजेश सोनी, विधिक माप विज्ञान अधिकारी हर्ष मिश्रा, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 
उधर, मंगलवार की देर शाम विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को पेट्रोल पंप की नियमित जांच कराने और रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया। जिन पेट्रोल पंपों पर घटतौली मिले, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed