{"_id":"5863ec694f1c1b425ceeb39c","slug":"rahul-chaudhry-nagar-aadhyachha-command-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल चौधरी को मिली महानगर अध्यक्ष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल चौधरी को मिली महानगर अध्यक्ष की कमान
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
राहुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खेमे के माने जाने वाले संजय यादव पर गाज गिरने के बाद अब राहुल चौधरी को समाजवादी पार्टी की ओर से महानगर अध्यक्ष पद की कमान दी गई है। कुछ वक्त पहले चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच कथित रार के चलते संजय यादव को महानगर अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। तब से पद खाली पड़ा था।
विज्ञापन
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के खेेमे का माना जाता है। शिवपाल यादव की ओर से ही बुधवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की गई है। उनको जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 10 दिन के अंदर महानगर कार्यकारिणी का गठन करें। इसके साथ ही कार्यकारिणी के नामों को अनुमोदन के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन