फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul baba former energy minister expressed opposition did not stop ...

नहीं रुके राहुल बाबा...पूर्व ऊर्जा मंत्री ने जताया विरोध

Thu, 06 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul baba former energy minister expressed opposition did not stop ...
विरोध जताते पूर्व ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
घंटों इंतजार करने के बावजूद कांग्रेसियों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत का मौका तक नसीब नहीं हुआ। राजनगर एक्सटेंशन पर पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री सतीश शर्मा और महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह समर्थकों के साथ अपने नेता के स्वागत को मौजूद थीं।
विज्ञापन


राहुल का काफिला यहां बिना रुके ही गुजर गया। ऐसे में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी हतप्रभ खडे़ रह गए। इसके साथ ही सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी। पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री ने जमकर कांग्रेस के चंद नेताओं को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश शर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा, कांग्रेसी नेता सतीश गुप्ता  राजनगर एक्सटेंशन पर फूल मालाएं लिए इंतजार करते रह गए। नाराज पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने संगठन में गुटबाजी के चलते राहुल गांधी की बस के नहीं रुकने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम एक मिनट स्वागत का मिलना चाहिए था। प्वाइंट पर सैकड़ों महिला मुस्लिम कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। सभी अपने नेता से मिलना चाहते थे, मगर उनके साथ ही बस में सवार सुरेंद्र प्रकाश गोयल, जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना कांग्रेस आलाकमान को साधे रखना चाहते हैं।

यही कारण है कि उन्होंने जानबूझकर राहुल गांधी को यहां नहीं रुकने दिया। उधर, जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने आरोपों को निराधार बताते हुए राहुल गांधी के दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को काफिला नहीं रुकने की वजह बताया।

कांग्रेसी नेता को गाड़ी से नीचे उतारा
 काफिले का सुबह से इंतजार कर रहे कार्यकर्ता उस वक्त मायूस हो गए, जब राहुल गांधी बसंतपुर सैंथली, दुहाई, मोरटा में बस से ही हाथ हिलाकर अभिनंदन कर चले गए। कांग्रेस के युवा नेता विनीत त्यागी तो बस पर ही चढ़ गये, एसपीजी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नीचे उतार दिया।

21 में से सिर्फ पांच प्वाइंट पर ही रुके राहुल

 किसान यात्रा के आखिरी पड़ाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो में लोगों का रेला उमड़ पड़ा। मेरठ के बाद मोदीनगर से यूपी गेट तक चले रोड शो में राहुल गांधी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से 21 प्वाइंट पर राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी थी, मगर वे इनमें से सिर्फ पांच प्वाइंट पर ही रुके। मोदीनगर में राहुल गांधी का सौंदा रोड पर अंबर सिनेमा के सामने स्वागत हुआ।

राहुल गांधी ने शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। यहां से काफिला मुरादनगर के असालतनगर में जनसभा के लिए रुका। गाजियाबाद शहर में राहुल बस से ही हाथ हिलाते हुए रवाना हो गए।

मोहननगर चौराहे पर बस से ही अभिवादन स्वीकारने के बाद वसुंधरा में सब्जी मंडी के सामने और सेक्टर-16 में उन्होंने बस से ही लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी की बस में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना मौजूद रहे।


गाजियाबाद में हुए विभिन्न स्वागत स्थलों पर महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक केके शर्मा, प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय वर्मा, सतीश गुप्ता, देवदत्त त्यागी, विनीत त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा, कार्तिक कौशिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। राहुल के शहर में न रुकने से कांग्रेसी एक-दूसरे को ही जिम्मेदार बताते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed