फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Radha Rani from the world over will

राधा रानी ही संसार से लगाएंगी पार

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Radha Rani from the world over will
धा‌र्मिक - फोटो : अमर उजाला
‘मानव जन्म देवताओं को भी दुर्लभ है। इसे प्रभु को याद करके बिताना चाहिए। जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की और उन्होंने मनुष्य को बनाया तो उन्हें बड़ा आनंद आया।’ चतु: संप्रदाय के स्वामी रास बिहारी दास काठिया बाबा ने यह बातें अपने प्रवचन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रार्थना में बड़ी शक्ति है और संसार सागर से राधा रानी ही पार लगा सकती हैं।
विज्ञापन


क्लासिक रेजीडेंसी राजनगर एक्सटेंशन में सत्संग के दूसरे दिन शनिवार को महंत रास बिहारी दास काठिया बाबा ने कहा कि 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य जन्म लेने का सौभाग्य मिलता है।
विज्ञापन


उसको कई मनुष्य सिर्फ दुनिया के भोगों में लिप्त होकर समाप्त कर देते हैं। जानवरों की तरह कमाना, खाना, सोना और बच्चे पैदा करना ही जीवन सफल मान लेते हैं। लेकिन मनुष्य जीवन तभी सफल होता है, जब ईश्वर का भजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव जीवन में ही सत्संग का सौभाग्य प्राप्त होता है लेकिन हम माया प्रपंच के दलदल में फंसकर अमूल्य जीवन को ऐसे ही गंवा देते हैं। कथा के बीच में उन्होंने भजन गाया-कर दो, कर दो बेड़ा पार, राधे अलबेली सरकार...। इस मौके पर अरुनामो सिकंदार, पीएस सुराल, गौतम घोष, दिलीप शाह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

देश विदेश में करते हैं हिंदू धर्म का प्रचार
 ब्रज विदेही चतु: संप्रदाय के महंत श्री श्री 108 स्वामी रास बिहारी काठियाबाबा निम्बार्क कुलतिलक संप्रदाय के 57वें गुरु हैं। इन्होंने सात साल की उम्र में ही संन्यास ले लिया और 21 वर्ष की उम्र में महंत बन गए।


बाबा देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों में भी हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार और सत्संग करते हैं। वह अपनी काम इंद्रियों पर नियंत्रण करने के लिए काठ की एक बेल्ट पहनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed